1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आईएमएफ ने माना भारत की आर्थिक वृद्धि उम्मीद से ‘‘काफी कमजोर’’ लेकिन फिर भी चीन से बहुत आगे

आईएमएफ ने माना भारत की आर्थिक वृद्धि उम्मीद से ‘‘काफी कमजोर’’ लेकिन फिर भी चीन से बहुत आगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2019 06:49 am IST,  Updated : Sep 13, 2019 07:05 am IST

आईएमएफ ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि उम्मीद से ‘‘काफी कमजोर’’ है।

IMF - India TV Hindi
IMF  Image Source : FILE

वाशिंगटन। देश के आर्थिक जगत में मंदी की आशंकाओं  के बीच आईएमएफ ने कहा है कि कॉरपोरेट एवं पर्यावरणीय नियामक की अनिश्चितता एवं कुछ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की कमजोरियों के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि उम्मीद से ‘‘काफी कमजोर’’ है। 

हालांकि इसके बावजूद भी आईएमएफ को भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में काफी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि इसके बावजूद भारत चीन से बहुत आगे है और विश्व की सबसे तेजी से विकास करने वाली बड़ी अर्थव्यस्था बना रहेगा। 

आईएमएफ प्रवक्ता गेरी राइस ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम नए आंकड़े पेश करेंगे लेकिन खासकर कॉरपोरेट एवं पर्यावरणीय नियामक की अनिश्चितता एवं कुछ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की कमजोरियों के कारण भारत में हालिया आर्थिक वृद्धि उम्मीद से काफी कमजोर है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा