1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में आया सुधार, सोना 50 रुपए उछला

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में आया सुधार, सोना 50 रुपए उछला

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 02, 2016 05:23 pm IST,  Updated : Aug 02, 2016 05:23 pm IST

मजबूत रुख और आभूषण निर्माताओं की ताजा खरीदारी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 50 रुपए उछलकर 31,030 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया।

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में आया सुधार, सोना 50 रुपए उछलकर हुआ 31030 रुपए/ दस ग्राम- India TV Hindi
वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में आया सुधार, सोना 50 रुपए उछलकर हुआ 31030 रुपए/ दस ग्राम

नई दिल्ली। विदेशों से मजबूत रुख और आभूषण निर्माताओं की ताजा खरीदारी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 50 रुपए उछलकर 31,030 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के लिवाली समर्थन के अभाव में चांदी के भाव 50 रुपए की गिरावट के साथ 47,350 रुपए प्रति किलो बोले गए।

बाजार सूत्रों के अनुसार आभूषण निर्माताओं की ताजा लिवाली और फुटकर मांग बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई है। सिंगापुर में सोने के भाव 0.25 फीसदी बढ़कर 1355 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 0.32 फीसदी तेजी के साथ 20.46 डॉलर प्रति औंस हो गए।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 50 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 31030 रुपए और 30880 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 100 रुपए चढ़कर 24,200 रुपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 50 रुपए की गिरावट के साथ 47,350 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 110 रुपए टूटकर 47,745 रुपए प्रति किलो पर बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 76,000 से 77,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर अपरिवर्तित रहते हुए बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा