सैन फ्रांसिस्को। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप से जुड़ी एक रोचक जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट से यह पता चला है कि दुनियाभर में लोगों ने बीते तीन महीनों में फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप पर 85 अरब घंटे का समय बिताया है। इस लिहाज से हर आदमी रोजाना 11.42 घंटे का समय व्हाट्सएप पर बिताता है।
Related Stories
फोर्ब्स द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका स्थित एप विश्लेषक कंपनी एप्पटोपिया की ओर से जारी आंकड़े में बताया गया है कि बीते तीन महीनों में लोगों ने व्हाट्सएप पर अपने 85 अरब घंटे खर्च किए। इस एप का दुनिया भर में 1.5 अरब यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।
इसी प्रकार, यूजर्स ने इस दौरान इसकी स्वामित्व वाली कंपनी, फेसबुक पर 30 अरब घंटे का समय बिताया। एप्पटोपिया के प्रवक्ता एडम ब्लैकर ने कहा कि यह स्पष्ट है कि व्हाट्सएप पसंद किया जाने वाला वैश्विक मैसेजिंग एप है।
दुनियाभर में यूजर्स जिन 10 एप पर सबसे ज्यादा समय बिताते हैं, उनमें व्हाट्सएप, वीचैट, फेसबुक, मैसेंजर, पेंडोरा, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ट्विटर, गूगल मैप्स और स्पॉटीफाई प्रमुख हैं।