1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एल्युमिनियम और स्‍टील पर आयात शुल्क मुद्दे को लेकर भारत ने अमेरिका को WTO में घसीटा, की छूट देने की मांग

एल्युमिनियम और स्‍टील पर आयात शुल्क मुद्दे को लेकर भारत ने अमेरिका को WTO में घसीटा, की छूट देने की मांग

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 19, 2018 03:17 pm IST,  Updated : May 19, 2018 03:17 pm IST

एल्युमिनियम और स्‍टील पर आयात शुल्क लगाने के मुद्दे पर भारत ने अमेरिका को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की विवाद निपटान प्रणाली में घसीटा है। भारत ने कहा है कि इन उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने के अमेरिका के फैसले से उसका निर्यात प्रभावित होगा।

modi and trump- India TV Hindi
modi and trump

नई दिल्ली। एल्युमिनियम और स्‍टील पर आयात शुल्क लगाने के मुद्दे पर भारत ने अमेरिका को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की विवाद निपटान प्रणाली में घसीटा है। भारत ने कहा है कि इन उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने के अमेरिका के फैसले से उसका निर्यात प्रभावित होगा। अमेरिका का यह कदम वैश्विक व्यापार नियमों के अनुपालन के तहत नहीं है। 

अधिकारी ने कहा कि अमेरिका द्वारा कुछ स्‍टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर आयात शुल्क लगाए जाने के मुद्दे पर भारत ने डब्ल्यूटीओ के तहत विवाद निपटान में मामला दायर किया है।  भारत ने मामले में अमेरिका के साथ बातचीत पर जोर दिया है। भारत ने कहा है कि विचार-विमर्श किसी भी विवाद के निपटान का पहला कदम हे। यदि दोनों देश बातचीत के बाद किसी आपसी सहमति पर नहीं पहुंच सके तो उसके बाद भारत डब्ल्यूटीओ विवाद निपटान समिति से मामले पर गौर करने को कहेगा। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 मार्च को स्‍टील और एल्युमिनियम के आयात पर भारी शुल्क लगा दिया था। ट्रंप के इस कदम से वैश्विक व्यापार युद्ध छिड़ने की आशंका दुनियाभर में पैदा हो गई। ट्रंप ने दो आदेशों पर हस्ताक्षर किए जिसमें स्‍टील उत्पादों के आयात पर 25 प्रतिशत और एल्युमिनियम आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया गया। हालांकि कनाडा और मैक्सिको को इन उत्पादों पर आयात शुल्क से छूट दी गई है। भारत ने भी अमेरिका से इन उत्पादों पर आयात शुल्क लगाए जाने से छूट देने की मांग की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा