1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, यह 5.68 करोड़ डॉलर घटकर 362.73 अरब डॉलर हुआ

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, यह 5.68 करोड़ डॉलर घटकर 362.73 अरब डॉलर हुआ

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 25, 2017 11:01 am IST,  Updated : Feb 25, 2017 11:04 am IST

भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश के विदेशी मुद्रा भंडार 17 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.68 करोड़ डॉलर घटकर 362.73 अरब डॉलर रह गया।

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, 5.68 करोड़ डॉलर घटकर 362.73 अरब डॉलर हुआ- India TV Hindi
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, 5.68 करोड़ डॉलर घटकर 362.73 अरब डॉलर हुआ

नई दिल्ली।  भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश के विदेशी मुद्रा भंडार 17 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.68 करोड़ डॉलर घटकर 362.73 अरब डॉलर रह गया। मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट के कारण यह कमी हुई है। इससे पूर्व के सप्ताह के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 36.09 करोड़ डॉलर घटकर 362.78 अरब डॉलर के बराबर था।

यह भी पढ़े: Big Relief: होली पर नहीं सताएगी सरसों तेल की महंगाई, 10 रुपए तक गिर सकते हैं दाम

घटा देश का विदेशी मुद्रा भंडार

  • रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां :एफसीए: 5.91 करोड़ डॉलर घटकर 339.72 अरब डॉलर रह गईं।
  • डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों का भंडार इसमें पड़े यूरो, पौंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में उतार चढाव से भी प्रभावित होती हैं।
  • आरक्षित स्वर्ण भंडार 19.248 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा।
  • रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार नौ लाख की मामूली बढ़त के साथ 1.443 अरब डॉलर हो गया जबकि आईएमएफ में देश का मुद्राभंडार 14 लाख डॉलर बढ़कर 2.317 अरब डॉलर हो गया।

यह भी पढ़े: ग्रेच्‍युटी सीमा 20 लाख रुपए करने के प्रस्‍ताव से कर्मचारी यूनियन सहमत, समय अवधि हटाने की कर रहे हैं मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा