1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन को पछाड़ भारत बना नबंर-1 एफडीआई डेस्टिनेशन

चीन को पछाड़ भारत बना नबंर-1 एफडीआई डेस्टिनेशन

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 22, 2016 11:26 am IST,  Updated : Apr 22, 2016 11:26 am IST

एक रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 2015 में एफडीआई के लिहाज से टॉप डेस्टिनेशन के रूप में चीन को पछाड़ दिया। भारत को 63 अरब डॉलर मूल्य की एफडीआई परियोजनाएं मिलीं।

चीन को पछाड़ भारत बना नबंर-1 एफडीआई डेस्टिनेशन, 2015 में 63 अरब डॉलर आया निवेश- India TV Hindi
चीन को पछाड़ भारत बना नबंर-1 एफडीआई डेस्टिनेशन, 2015 में 63 अरब डॉलर आया निवेश

नई दिल्ली। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 2015 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिहाज से टॉप डेस्टिनेशन के रूप में चीन को पछाड़ दिया। इस दौरान भारत को 63 अरब डॉलर मूल्य की एफडीआई परियोजनाएं मिलीं।

फाइनेंशियल टाइम्स की इकाई एफडीआई इंटेलिजेंस ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 2015 में पूंजी निवेश के लिहाज से भारत सबसे शीर्ष श्रेणी (रैंक्ड) देश रहा, इस दौरान 63 अरब डॉलर मूल्य की एफडीआई परियोजनाओं की घोषणा हुई। इस दौरान परियोजनाओं की संख्या भी आठ फीसदी बढ़कर 697 हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, पूंजी निवेश के हिसाब से एफडीआई के लिए शीर्ष गंतव्य के रूप में भारत ने चीन की जगह ले ली है।

ऐसे करें असली-नकली नोट की पहचान

currency notes

indiatvpaisacurrency-(1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(5)IndiaTV Paisa

वर्ष 2015 में फॉक्सकान व सनएडिसन सहित अनेक कंपनियों ने भारत में निवेश की घोषणा की। 2015 में फॉक्सकॉन 5 अरब डॉलर और फॉक्सकॉन 4 अरब डॉलर भारत में निवेश करने के लिए सहमत हुए। भारत में कोयला, ऑयल और नेचुरल गैस जैसे प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर एफडीआई की वजह से भारत चीन को पछाड़ने में कामयाब हुआ। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, भारत दुनिया में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। देश को रिकॉर्ड विदेशी निवेश मिल रहा है जो कि सरकार के आर्थिक एजेंडा के प्रभाव को परिलक्षित करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा