1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जनवरी-जुलाई में भारत का कच्‍चा स्‍टील उत्‍पादन 5.4% बढ़ा, 6.18 करोड़ टन स्‍टील हुआ उत्‍पादित

जनवरी-जुलाई में भारत का कच्‍चा स्‍टील उत्‍पादन 5.4% बढ़ा, 6.18 करोड़ टन स्‍टील हुआ उत्‍पादित

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 28, 2018 02:19 pm IST,  Updated : Aug 28, 2018 02:19 pm IST

भारत में कच्चे स्‍टील का उत्पादन चालू कैलेंडर साल के पहले सात महीनों जनवरी-जुलाई के दौरान 5.4 प्रतिशत बढ़कर 6.18 करोड़ टन पर पहुंच गया। विश्व स्‍टील संघ (डब्ल्यूएसए) ने यह जानकारी दी है।

steel output- India TV Hindi
steel output Image Source : STEEL OUTPUT

नई दिल्‍ली। भारत में कच्चे स्‍टील का उत्पादन चालू कैलेंडर साल के पहले सात महीनों जनवरी-जुलाई के दौरान 5.4 प्रतिशत बढ़कर 6.18 करोड़ टन पर पहुंच गया। विश्व स्‍टील संघ (डब्ल्यूएसए) ने यह जानकारी दी है। संघ ने एक बयान में कहा कि इससे पिछले साल की समान अवधि में कच्चे स्‍टील का उत्पादन 5.86 करोड़ टन रहा था। 

जुलाई में भारत का कच्चे स्‍टील का उत्पादन 8.4 प्रतिशत बढ़कर 90 लाख टन रहा। जुलाई, 2017 में यह 83 लाख टन रहा था। जुलाई के दौरान दुनिया के 64 देशों में कच्चे तेल का कुल उत्पादन 5.8 प्रतिशत बढ़कर 15.46 करोड़ टन रहा।

चीन का उत्पादन जुलाई में 7.2 प्रतिशत बढ़कर 8.12 करोड़ टन रहा। वहीं जापान का उत्पादन जुलाई में दो प्रतिशत घटकर 84 लाख टन पर आ गया। सरकार ने इससे पहले कहा था कि भारत का कच्चे स्‍टील का उत्पादन इस साल के अंत तक 38 प्रतिशत बढ़कर 14 करोड़ टन पर पहुंच जाएगा। देश का कच्चे स्‍टील का उत्पादन 2017 में 10.14 करोड़ टन रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा