1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत की इस जवाबी कार्रवाई पर तिलमिलाया अमेरिका, सेब पर आयात शुल्‍क 50 से बढ़ाकर किया 80 प्रतिशत

भारत की इस जवाबी कार्रवाई पर तिलमिलाया अमेरिका, सेब पर आयात शुल्‍क 50 से बढ़ाकर किया 80 प्रतिशत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 12, 2018 03:20 pm IST,  Updated : Jun 12, 2018 03:20 pm IST

अमेरिका द्वारा स्‍टील और एल्‍युमिनियम पर आयात शुल्‍क लगाने के बाद भारत द्वारा अमेरिकी सेब पर शुल्‍क की दर बढ़ाने की जवाबी कार्रवाई से अमेरिका अब तिलमिला गया है।

india america- India TV Hindi
india america Image Source : INDIA AMERICA

वॉशिंगटन। अमेरिका द्वारा स्‍टील और एल्‍युमिनियम पर आयात शुल्‍क लगाने के बाद भारत द्वारा अमेरिकी सेब पर शुल्‍क की दर बढ़ाने की जवाबी कार्रवाई से अमेरिका अब तिलमिला गया है। अमेरिकी सांसदों के एक प्रभावशाली समूह का कहना है कि भारत द्वारा अमेरिकी सेब पर शुल्क की दर को 50 से बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने के फैसले से अमेरिकी फल उत्पादक प्रभावित होंगे। 

सांसदों का यह भी आरोप है कि भारत विश्च व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों का दुरुपयोग कर रहा है। इससे पहले 28 मई को भारत ने डब्ल्यूटीओ को अधिसूचित किया कि उसकी योजना 21 जून से पहले सेब पर शुल्क की दर को बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने की है। हालांकि, सेब पर शुल्क दर पहले ही काफी ऊंची यानी 50 प्रतिशत है। 

भारत ने अपने इस कदम को अमेरिका द्वारा एल्युमिनियम और स्‍टील पर लगाए गए शुल्क को लेकर अपनी प्रतिक्रिया बताया है। वॉशिंगटन राज्य के करीब एक दर्जन सांसदों ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइथाइजर को लिखे पत्र में कहा कि हमारा विचार है कि चीन और अन्य देशों की तरह भारत भी एकतरफा तरीके से डब्ल्यूटीओ नियमों का दुरुपयोग कर रहा है और आपको इसका विरोध करना चाहिए।

पत्र में कहा गया है कि भारत जाने वाले सेब पर ऊंचे शुल्क से वॉशिंगटन के फल उत्पादक बुरी तरह प्रभावित होंगे। इस सत्र में 11.83 करोड़ डॉलर मूल्य के 77 लाख बॉक्स सेब भारत भेजे गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा