1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश के विदेशी पूंजी भंडार में आई 79.50 करोड़ डॉलर की कमी, घटकर रह गया 392.78 अरब डॉलर

देश के विदेशी पूंजी भंडार में आई 79.50 करोड़ डॉलर की कमी, घटकर रह गया 392.78 अरब डॉलर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 01, 2018 12:06 pm IST,  Updated : Dec 01, 2018 12:06 pm IST

देश का विदेशी पूंजी भंडार 23 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 79.50 करोड़ डॉलर घटकर 392.78 अरब डॉलर रह गया, जो 28,015.2 अरब रुपए के बराबर है।

forex reserve- India TV Hindi
forex reserve Image Source : FOREX RESERVE

नई दिल्ली। देश का विदेशी पूंजी भंडार 23 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 79.50 करोड़ डॉलर घटकर 392.78 अरब डॉलर रह गया, जो 28,015.2 अरब रुपए के बराबर है। विदेशी मुद्रा आस्तियों में कमी आने की वजह से मुद्रा भंडार में यह गिरावट आई है। अक्‍टूबर के पहले सप्‍ताह में पाकिस्‍तान का विदेशी मुद्रा भंडार 62.7 करोड़ डॉलर घटकर 8.049 अरब डॉलर रह गया है, जो भारत की तुलना में बहुत-बहुत कम है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 84.13 करोड़ डॉलर घटकर 367.69 अरब डॉलर हो गया, जो 26,170.7 अरब रुपए के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 20.99 अरब डॉलर रहा, जो 1,553.6 अरब रुपए के बराबर है।

इस दौरान, अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 35 लाख डॉलर बढ़कर 1.45 अरब डॉलर हो गया, जो 103.7 अरब रुपए के बराबर है। वहीं आईएमएफ में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 62 लाख डॉलर बढ़ कर 2.63 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 187.2 अरब रुपए के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा