1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2016 में भारत से 6,000 करोड़पति विदेश जाकर बसे, पलायन करने वालों की बढ़ रही है संख्‍या

2016 में भारत से 6,000 करोड़पति विदेश जाकर बसे, पलायन करने वालों की बढ़ रही है संख्‍या

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 22, 2017 08:14 pm IST,  Updated : Feb 22, 2017 08:17 pm IST

एक रिपोर्ट के अनुसार बीते साल यानी 2016 में भारत से 6,000 करोड़पति विदेश जाकर बस गए हैं। यह संख्या इससे पूर्व वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है।

2016 में भारत से 6,000 करोड़पति विदेश जाकर बसे, पलायन करने वालों की लगातार बढ़ रही है संख्‍या- India TV Hindi
2016 में भारत से 6,000 करोड़पति विदेश जाकर बसे, पलायन करने वालों की लगातार बढ़ रही है संख्‍या

नई दिल्ली। भारत उन पांच शीर्ष देशों में शामिल है जहां से बड़ी संख्या में अति धनाढ्य या करोड़पति लोग विदेश जाकर बस रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बीते साल यानी 2016 में भारत से 6,000 करोड़पति विदेश जाकर बस गए हैं। यह संख्या इससे पूर्व वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है। न्यू वर्ल्‍ड वेल्थ की एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

  • भारत से अमीर लोग यूएई, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड में जाकर बस गए हैं।
  • इसके अनुसार 2016 में लगभग 6,000 अति धनाढ्य भारतीयों ने अपना निवास बदला, जबकि 2015 में 4,000 करोड़पति विदेश जाकर बस गए थे।
  • इसके अनुसार दिसंबर 2016 तक देश की कुल संपत्ति 6,200 अरब डॉलर थी और यहां 2,64,000 करोड़पति व 95 अरबपति रहते हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर 2016 में लगभग 82,000 अति धनाढ्य लोग या करोड़पति विदेश चले गए।
  • जबकि 2015 में अपना देश छोड़कर विदेश चले जाने वाले करोड़पतियों की संख्या 64,000 थी।
  • सबसे अधिक धनी लोग ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। लगातार दूसरे साल वह इस लिहाज से पहले स्थान पर रहा है।
  • रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 11,000 करोड़पति 2016 में ऑस्‍ट्रेलिया जाकर बसे। इसी दौरान 10,000 करोड़पति अमेरिका व 3,000 करोड़पति ब्रिटेन गए।
  • रिपोर्ट में करोड़पति से आशय 10 लाख डॉलर या अधिक शुद्ध संपत्ति वाले व्यक्तियों से है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा