1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जुलाई में भारतीय निर्यात में 14.32 प्रतिशत की वृद्धि, लेकिन व्यापार घाटा पांच साल के उच्चस्तर पर

जुलाई में भारतीय निर्यात में 14.32 प्रतिशत की वृद्धि, लेकिन व्यापार घाटा पांच साल के उच्चस्तर पर

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 15, 2018 06:27 pm IST,  Updated : Aug 15, 2018 06:27 pm IST

देश का निर्यात जुलाई महीने में 14.32 प्रतिशत बढ़कर 25.77 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले महीने में यह 22.54 अरब डालर था। e

Export- India TV Hindi
Export

नयी दिल्ली। देश का निर्यात जुलाई महीने में 14.32 प्रतिशत बढ़कर 25.77 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले महीने में यह 22.54 अरब डालर था। रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के साथ पेट्रोलियम उत्पादों के बेहतर प्रदर्शन से निर्यात बढ़ा है। वहीं व्यापार घाटा करीब पांच साल के उच्चस्तर 18 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2018 में वस्तुओं का आयात 28.81 प्रतिशत बढ़कर 43.79 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले इसी महीने में यह 33.99 अरब डॉलर था।

आयात में तीव्र वृद्धि के कारण व्यापार घाटा आलोच्य महीने में बढ़कर 18.02 अरब डॉलर हो गया जो इससे पिछले साल जुलाई में 11.45 अरब डॉलर था। सोने का आयात जुलाई महीने में 40.94 प्रतिशत बढ़कर 2.96 अरब डॉलर रहा जो इससे पूर्व वर्ष के इसी महीने में 2.10 अरब डॉलर रहा। जुलाई में कच्चा तेल आयात 57 प्रतिशत बढ़कर 12.35 अरब डॉलर पर पहुंच गया। माना जा रहा है कि कच्चे तेल और सोने के आयात में वृद्धि की वजह से व्यापार घाटा उच्चस्तर पर पहुंचा है।

निर्यात को देखा जाए तो पट्रोलियम उत्पादों का निर्यात इस महीने में बढ़कर 3.9 अरब डॉलर रहा जो जुलाई 2017 में 3 अरब डालर था। रत्न एवं आभूषण का निर्यात इस साल जुलाई में 24.62 प्रतिशत बढ़कर 3.18 अरब डालर रहा। इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार सेवाओं का निर्यात जून में 16.87 अरब डॉलर रहा। सालाना आधार पर यह 4.32 प्रतिशत बढ़ा है। जून में सेवाओं का आयात 0.89 प्रतिशत बढ़कर 10.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सेवाओं के आंकड़े एक महीने पहले के जारी किए जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा