1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश के विदेशी पूंजी भंडार में बड़ी गिरावट, एक सप्‍ताह में 1.82 अरब डॉलर की आई कमी

देश के विदेशी पूंजी भंडार में बड़ी गिरावट, एक सप्‍ताह में 1.82 अरब डॉलर की आई कमी

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 17, 2018 08:32 pm IST,  Updated : Aug 18, 2018 11:26 am IST

देश का विदेशी पूंजी भंडार 10 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 1.82 अरब डॉलर घटकर 400.88 अरब डॉलर हो गया, जो 27,621.1 अरब रुपये के बराबर है।

forex- India TV Hindi
forex

नई दिल्ली। देश का विदेशी पूंजी भंडार 10 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 1.82 अरब डॉलर घटकर 400.88 अरब डॉलर हो गया, जो 27,621.1 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार संबंधित सप्ताह में 1.94 अरब डॉलर घटकर 376.26 अरब डॉलर हो गया, जो 25,930.9 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 20.69 अरब डॉलर रहा, जो 1,409.6 अरब रुपये के बराबर है।

इस दौरान, देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 92 लाख डॉलर घटकर 1.46 अरब डॉलर हो गया, जो 101.1 अरब रुपये के बराबर है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 92 लाख डॉलर घटकर 2.45 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 169.5 अरब रुपये के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा