1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 9 पैसा मजबूत 67.85 के स्तर पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 9 पैसा मजबूत 67.85 के स्तर पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jan 06, 2017 09:09 am IST,  Updated : Jan 06, 2017 09:09 am IST

शुक्रवार के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपया 9 पैसा मजबूत होकर 67.85 पर खुला है। जबकि, गुरुवार को रुपया 9 पैसे की शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ था।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 9 पैसा मजबूत 67.85 के स्तर पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 9 पैसा मजबूत 67.85 के स्तर पर खुला

नई दिल्ली। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 9 पैसा मजबूत होकर 67.85 पर खुला है। जबकि, गुरुवार को रुपया 9 पैसे की शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ था।

गुरुवार को रुपए में रही 9 पैसे की मजबूती

  • बीते कारोबारी सत्र यानी गुरुवार को भारतीय रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 67.96 के स्तर पर बंद हुआ।
  • हालांकि, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में आई नरमी से रुपए को सपोर्ट मिला है जिसके चलते गुरुवार को रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी।
  • डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 67.90 के स्तर पर खुला था। आपको बता दें कि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 14 साल के ऊपरी स्तर 103.82 से नीचे आ गया है।

एक्सपर्ट्स की राय

  • अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद से ही डॉलर इंडेक्स में तेजी थी। लेकिन अब डालर में आई इस कमजोरी से रुपये को फायदा मिला है। हालांकि, जानकारों का कहना हैं कि डॉलर को लेकर तेजी के सेंटीमेंट हैं। अगर यूएस फेड की तरफ से दरें बढ़ी तो अमेरिकी डॉलर में तेजी संभव है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा