1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1 अरब डॉलर की वृद्धि, पहुंचा 367.14 अरब डॉलर पर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1 अरब डॉलर की वृद्धि, पहुंचा 367.14 अरब डॉलर पर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 29, 2016 04:55 pm IST,  Updated : Oct 29, 2016 04:55 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक 21 अक्‍टूबर को समाप्‍त सप्‍ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 367.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1 अरब डॉलर की वृद्धि, पहुंचा 367.14 अरब डॉलर पर- India TV Hindi
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1 अरब डॉलर की वृद्धि, पहुंचा 367.14 अरब डॉलर पर

मुंबई। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फि‍र वृद्धि दर्ज की गई है। रिजर्व बैंक के मुताबिक 21 अक्‍टूबर को समाप्‍त सप्‍ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 367.14 अरब डॉलर के स्‍तर पर पहुंच गया है।

  • इससे पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 1.506 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। गिरावट के बाद यह 366.139 अरब डॉलर के स्‍तर पर पहुंच गया था।
  • 30 सितंबर 2016 को समाप्‍त सप्‍ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार अपने अब तक के उच्‍चतम स्‍तर 371.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
  • समीक्षाधीन सप्‍ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए), कुल विदेशी मुद्रा भंडार में प्रमुख हिस्‍सेदार, 1.015 अरब डॉलर बढ़कर 341.923 अरब डॉलर हो गया।
  • एफसीए को अमेरिकी डॉलर में व्‍यक्‍त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद गैर अमेरिकी मुद्रा जैसे यूरो, पाउंड और येन की मूल्‍यवृद्धि या मूल्‍यहा्स का भी असर पड़ता है।
  • रिजर्व बैंक के मुताबिक 21 अक्‍टूबर को समाप्‍त सप्‍ताह के दौरान स्‍वर्ण भंडार 21.406 अरब डॉलर के साथ अपरिवर्तित रहा।
  • अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष में भारत का विशेष आहरण अधिकारी भी 54 लाख डॉलर घटकर 1.463 अरब डॉलर रह गया।
  • आईएमएफ में भारत की जमा पूंजी भी 88 लाख डॉलर घटकर 2.347 अरब डॉलर रह गई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा