1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत की महाराजा एक्सप्रेस दुनिया की शीर्ष रेटिंग रेलगाडि़यों में शामिल

भारत की महाराजा एक्सप्रेस दुनिया की शीर्ष रेटिंग रेलगाडि़यों में शामिल

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 12, 2016 05:24 pm IST,  Updated : Apr 12, 2016 05:25 pm IST

भारत की महाराजा एक्‍सप्रेस को विश्व की शीर्ष रेटिंग प्राप्त रेलगाडि़यों की लिस्‍ट में शामिल किया गया है। द प्लाजा न्यूयॉर्क को सबसे अच्छा होटल बताया गया है।

दुनिया की बेहतरीन रेलगाडि़यों में भारत की महाराजा एक्‍सप्रेस भी, विश्‍व रैंकिंग में है चौथा स्‍थान- India TV Hindi
दुनिया की बेहतरीन रेलगाडि़यों में भारत की महाराजा एक्‍सप्रेस भी, विश्‍व रैंकिंग में है चौथा स्‍थान

एक्‍सनई दिल्‍ली। भारत की महाराजा एक्सप्रेस को विश्व की शीर्ष रेटिंग प्राप्त रेलगाडि़यों की लिस्‍ट में शामिल किया गया है,  जबकि द प्लाजा न्यूयॉर्क को धनाढ्यों के लिए सबसे अच्छा होटल बताया गया है। न्यू वर्ल्‍ड वेल्थ के सर्वेक्षण के मुताबिक महाराजा एक्‍सप्रेस को धनाढ्यों की पसंद के लिहाज से इस सूची में चौथे स्थान पर रखा गया है, जबकि ईस्टर्न एंड ओरिएंटल एक्सप्रेस (सिंगापुर, मलेशिया और थाइलैंड) को वैश्विक स्तर पर सबसे अच्छी रेलगाड़ी करार दिया गया है।

महाराजा एक्‍सप्रेस की वेबसाइट के मुताबिक रेलगाड़ी ने अतिथियों को विलासिता भरी यात्रा के अनुभव को पुनर्परिभाषित किया ताकि अतुल्य भारत की संपन्न सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रदान करने वाले गंतव्य जाने का अवसर प्रदान किया जा सके। यह विभिन्न किस्म की यात्रा पैकेज प्रदान करती है, जो करीब 3,000 डॉलर से लेकर 24,000 डॉलर (16 लाख रुपए) तक का है।

तस्‍वीरों में देख्‍ािए भारत की लग्‍जरी ट्रेन

Luxury train in india

2 (36)IndiaTV Paisa

5 (28)IndiaTV Paisa

3 (34)IndiaTV Paisa

1 (43)IndiaTV Paisa

7 (9)IndiaTV Paisa

4 (32)IndiaTV Paisa

6 (18)IndiaTV Paisa

8 (9)IndiaTV Paisa

वैश्विक तौर पर अन्य शीर्ष रेलगाडि़यों में ब्लू ट्रेन (दक्षिण अफ्रीका), प्राइड ऑफ अफ्रीका (रोवोस रेल), द ओरिएंट एक्सप्रेस (यूरोप एवं तुर्की) शामिल हैं। इस बीच लग्जरी होटल न्यूयॉर्क का मशहूर प्लाजा होटल है, जिसका स्वामित्व संकट ग्रस्त सहारा समूह के पास है और इसे विश्व के धनाढ्यों की पसंद के लिहाज दूसरा सबसे अधिक रेटिंग प्राप्त होटल है। संपत्ति आसूचना कंपनी न्यू वर्ल्‍ड वेल्थ के सर्वेक्षण में अरबपतियों के मत के आधार पर रेलगाड़ी और होटल को रैंकिंग प्रदान की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा