1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इंडिगो में लगेगा 400 रुपये तक का ईंधन अधिभार, बढ़ेगा किराया

इंडिगो में लगेगा 400 रुपये तक का ईंधन अधिभार, बढ़ेगा किराया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 30, 2018 08:47 am IST,  Updated : May 30, 2018 08:47 am IST

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के बोझ को कम करने के लिए घरेलू मार्गों पर 400 रुपये प्रति यात्री तक का ईंधन अधिभार लगाने की घोषणा की है। कंपनी के इस कदम से किराए में वृद्धि होगी। इंडिगो पहली कंपनी है जिसने विमान ईंधन की बढ़ी कीमतों का बोझ यात्रियों पर डालने की घोषणा की है

Indigo to charge Rs 400 as fuel surcharge - India TV Hindi
Indigo to charge Rs 400 as fuel surcharge 

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के बोझ को कम करने के लिए घरेलू मार्गों पर 400 रुपये प्रति यात्री तक का ईंधन अधिभार लगाने की घोषणा की है। कंपनी के इस कदम से किराए में वृद्धि होगी। इंडिगो पहली कंपनी है जिसने विमान ईंधन की बढ़ी कीमतों का बोझ यात्रियों पर डालने की घोषणा की है। 

कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा कि तेल और विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में तेजी को देखते हुए उसने 30 मई से फिर से ईंधन अधिभार शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत एक हजार किलोमीटर के हवाई मार्ग के हर टिकट पर 200 रुपये का शुल्क लगाया जाएगा जबकि एक हजार किलोमीटर से लंबे मार्ग पर 4,00 रुपये का शुल्क लगेगा। 

कंपनी ने कहा कि ईंधन अधिभार के रूप में हवाई किराए में मामूली वृद्धि से हवाई - यातायात की मांग पर कोई अहम प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा