1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टैक्‍स के मोर्चे पर अच्‍छी खबर, मौजूदा वित्त वर्ष के नौ महीने में प्रत्यक्ष कर वसूली 18.2 प्रतिशत बढ़ी

टैक्‍स के मोर्चे पर अच्‍छी खबर, मौजूदा वित्त वर्ष के नौ महीने में प्रत्यक्ष कर वसूली 18.2 प्रतिशत बढ़ी

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 09, 2018 01:20 pm IST,  Updated : Jan 09, 2018 01:20 pm IST

आयकर वसूली के मोर्चे पर सरकार को बड़ी राहत मिली है। चालू वित्त वर्ष के शुरुआती नौ माह में प्रत्यक्ष कर वसूली 18.2 प्रतिशत बढ़कर 6.56 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Modi and Jaitley- India TV Hindi
Modi and Jaitley

नई दिल्ली। आयकर वसूली के मोर्चे पर सरकार को बड़ी राहत मिली है। चालू वित्त वर्ष के शुरुआती नौ माह में प्रत्यक्ष कर वसूली 18.2 प्रतिशत बढ़कर 6.56 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार अप्रैल से दिसंबर 2017 की अवधि के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक प्रत्यक्ष कर वसूली 18.2 प्रतिशत बढ़ी है। प्रत्यक्ष कर में व्यक्तिगत आयकर, संपत्ति कर और कंपनी कर शामिल होता है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘नौ माह के दौरान प्रत्यक्ष कर वसूली पूरे वर्ष के बजट अनुमान का 67 प्रतिशत रही। वर्ष 2017-18 के बजट में प्रत्यक्ष करों से कुल 9.8 लाख करोड़ रुपये की कर वसूली का अनुमान लगाया गया है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार अप्रैल से दिसंबर 2017 की अवधि में सकल प्रत्यक्ष कर वसूली (रिफंड से पहले) 12.6 प्रतिशत बढ़कर 7.68 लाख करोड़ रुपये रही। इस दौरान 1.12 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया। वित्त मंत्रालय के अनुसार इस अवधि में अग्रिम कर वसूली 12.7 प्रतिशत बढ़कर 3.18 लाख करोड़ रुपये रही है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आलोच्य अवधि में कंपनी कर की अग्रिम प्राप्ति वृद्धि 10.9 प्रतिशत रही वहीं व्यक्तिगत आयकर में अग्रिम प्राप्ति में 21.6 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा