1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अप्रैल में 4.7 प्रतिशत रही, कोयला और सीमेंट सेक्‍टर का मजबूत रहा प्रदर्शन

आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अप्रैल में 4.7 प्रतिशत रही, कोयला और सीमेंट सेक्‍टर का मजबूत रहा प्रदर्शन

 Edited By: Manish Mishra
 Published : May 31, 2018 06:51 pm IST,  Updated : May 31, 2018 06:52 pm IST

कोयला, प्राकृतिक गैस और सीमेंट जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन की वजह से अप्रैल में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर बढ़कर 4.7 प्रतिशत पर पहुंच गई। एक साल पहले अप्रैल में इन उद्योगों की वृद्धि दर 2.6 प्रतिशत रही थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में कोयला क्षेत्र का उत्पादन 16 प्रतिशत बढ़ा।

Core Sector Growth- India TV Hindi
Core Sector Growth

नई दिल्ली। कोयला, प्राकृतिक गैस और सीमेंट जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन की वजह से अप्रैल में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर बढ़कर 4.7 प्रतिशत पर पहुंच गई। एक साल पहले अप्रैल में इन उद्योगों की वृद्धि दर 2.6 प्रतिशत रही थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में कोयला क्षेत्र का उत्पादन 16 प्रतिशत बढ़ा।

वहीं प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और सीमेंट क्षेत्र के उत्पादन में क्रमश: 7.4 प्रतिशत, 2.7 प्रतिशत और 16.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में उर्वरक उत्पादन 4.6 प्रतिशत और इस्पात क्षेत्र का उत्पादन 3.5 प्रतिशत बढ़ा। बिजली उत्पादन की वृद्धि दर अप्रैल में 2.2 प्रतिशत रही। हालांकि, सालाना आधार पर समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल के उत्पादन में 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा