1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IOC रुपए में बांड जारी कर जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपए, सामान्‍य कामकाज पर करेगी राशि खर्च

IOC रुपए में बांड जारी कर जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपए, सामान्‍य कामकाज पर करेगी राशि खर्च

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 15, 2019 05:33 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 05:34 pm IST

गुप्ता ने कहा कि हमने चालू वित्त वर्ष में 25,000 करोड़ रुपए के पूंजी व्यय की योजना बनाई है। इसमें से करीब 8,000 करोड़ अगस्त के अंत तक खर्च किया जा चुका है

IOC to raise Rs 3000 cr via rupee denominated bond issue- India TV Hindi
IOC to raise Rs 3000 cr via rupee denominated bond issue Image Source : IOC

नई दिल्‍ली। पेट्रोलियम क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की इस महीने घरेलू मुद्रा बांड के जरिये 3,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। आईओसी के निदेशक (वित्त) संदीप कुमार गुप्ता ने मंगलवार यह जानकारी दी।

गुप्‍ता ने बताया कि बांड के जरिये जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग कंपनी अपने सामान्‍य कॉरपोरेट खर्च में करेगी। उन्‍होंने बताया कि आईओसी ने अगले 5-7 साल में 2 लाख करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की है और वह अपनी नेतृत्‍वकारी स्थिति को बनाए रखने के लिए अपनी रिफाइनिंग और पेट्रोकेमीकल क्षमता को बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा कि हमारी रुपए में अंकित बांड जारी कर 3,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। इतनी ही राशि चालू वित्त वर्ष में आगे जुटाई जा सकती है। गुप्ता ने कहा कि बांड निर्गम 1,000 करोड़ रुपए का होगा। इसमें अधिक अभिदान मिलने पर 2,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बांड जारी करने का विकल्प होगा।

बांड दस साल के परिपक्वता अवधि वाले होंगे। सितंबर तिमाही के अंत में कंपनी के ऊपर कर्ज 81,000 करोड़ रुपए था। गुप्ता ने कहा कि हमने चालू वित्त वर्ष में 25,000 करोड़ रुपए के पूंजी व्यय की योजना बनाई है। इसमें से करीब 8,000 करोड़ अगस्त के अंत तक खर्च किया जा चुका है और 1,500 करोड़ रुपए सितंबर में खर्च हुआ। उन्होंने मार्च 2020 तक योजना के अनुसार पूंजी व्यय का भरोसा जताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा