1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मृति मंधाना को हटाकर न्यूजीलैंड की इस खिलाड़ी ने वनडे रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

स्मृति मंधाना को हटाकर न्यूजीलैंड की इस खिलाड़ी ने वनडे रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 15, 2019 04:29 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 04:29 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में से अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया है।

स्मृति मंधाना को...- India TV Hindi
स्मृति मंधाना को हटाकर न्यूजीलैंड की इस खिलाड़ी ने वनडे रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में से अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया है। मंधाना हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थीं। रैंकिंग में मंधाना की जगह न्यूजीलैंड की एमी स्टेर्थवेट आ गई हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले मंधाना को अभ्यास सत्र में चोट लग गई थी और वह अपने दाएं पैर के अंगूठे को फ्रेक्चर करा बैठी थीं।

वनडे टीम की कप्तान मिताली राज को भी रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। वह अब सातवें स्थान पर आ गई हैं। मिताली इसी सीरीज में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20 साल पूरे करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे और पूनम यादव भी नीचे खिसक गई हैं और क्रमश: छठे, आठवें और नौवें स्थान पर आ गई हैं। हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में दीप्ती शर्मा तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं जबकि शिखा पांडे ने शीर्ष-10 में जगह बना ली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल