1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. iPhone 8, 8 Plus की भारत में 29 सितंबर से शुरू होगी बिक्री, iPhone X के लिए नवंबर तक करना होगा इंतजार

iPhone 8, 8 Plus की भारत में 29 सितंबर से शुरू होगी बिक्री, iPhone X के लिए नवंबर तक करना होगा इंतजार

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 13, 2017 06:55 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 06:55 pm IST

रिटेल प्रमुख ब्राइटस्‍टार इंडिया ने बुधवार को कहा है कि iPhone 8 और iPhone 8 Plus के लिए प्री-ऑर्डर सुविधा 17 सितंबर से शुरू होगी।

iPhone 8, 8 Plus की भारत में 29 सितंबर से शुरू होगी बिक्री, iPhone X के लिए नवंबर तक करना होगा इंतजार- India TV Hindi
iPhone 8, 8 Plus की भारत में 29 सितंबर से शुरू होगी बिक्री, iPhone X के लिए नवंबर तक करना होगा इंतजार

नई दिल्‍ली। रिटेल प्रमुख ब्राइटस्‍टार इंडिया ने बुधवार को कहा है कि iPhone 8 और iPhone 8 Plus के लिए प्री-ऑर्डर सुविधा 17 सितंबर से शुरू होगी। इसके नॉर्थ और ईस्‍ट इंडिया के ऑथोराइज्‍ड स्‍टोर पर प्री-ऑर्डर लिए जाएंगे। नए आईफोन मॉडल की बिक्री स्‍टोर के जरिये 29 सितंबर से शुरू होगी।

अन्‍य रिटेल प्रमुख रेडिंगटन ने भी 22 सितंबर से iPhone 8 और iPhone 8 Plus के प्री-ऑर्डर शुरू करने की बात कही है। इसके पूरे देश में 3,000 स्टोर पर नए आईफोन के प्री-ऑर्डर लिए जाएंगे। एप्‍पल का हाई-एंड iPhone X (शुरुआती कीमत 89,000 रुपए) के प्री-ऑर्डर ब्राइटस्‍टार पर 27 अक्‍टूबर से शुरू होंगे। यह फोन आपूर्ति के लिए स्‍टोर पर 3 नवंबर से उपलब्‍ध होगा।

एप्‍पल ने मंगलवार को फेसिअल रिकोग्‍नीशन सिस्‍टम के साथ iPhone X, iPhone 8 और iPhone 8 Plus, नई एप्‍पल वॉच Series 3 तथा एप्‍पल TV 4K को लॉन्‍च किया है। iPhone X में डिवाइस को अनलॉक करने के लिए अनोखा फेसआईडी फेसिअल रिकोग्‍नीशन सिस्‍टम है। इसे अनलॉक करने के लिए केवल आपको अपने फोन में देखना होगा। iPhone 8 64GB की कीमत 64,000 रुपए है, जबकि 256GB मॉडल की कीमत 77,000 रुपए है। iPhone 8 Plus 64 GB  की कीमत 73,000 रुपए है। वहीं इसके 256GB मॉडल की कीमत 86,000 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा