1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जनधन खातों से ग्रामीण क्षेत्रों में घटी महंगाई, खर्च करने के बजाय बचत कर रहे हैं लोग

जनधन खातों से ग्रामीण क्षेत्रों में घटी महंगाई, खर्च करने के बजाय बचत कर रहे हैं लोग

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 16, 2017 09:14 am IST,  Updated : Oct 16, 2017 09:14 am IST

ग्राणीण क्षेत्रों में जनधन खातों की उपलब्धता बढ़ने की वजह से लोगों के व्यवहार में में बदलाव आया है और लोग खर्च करन के मुकाबले बचत पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं

जनधन खातों से ग्रामीण क्षेत्रों में घटी महंगाई, खर्च करने के बजाय बचत कर रहे हैं लोग- India TV Hindi
जनधन खातों से ग्रामीण क्षेत्रों में घटी महंगाई, खर्च करने के बजाय बचत कर रहे हैं लोग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खुले जनधन खातों का एक बड़ा फायदा सामने आया है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के इकोनोमिक रिसर्च विंग की तरफ किए गए सर्वे के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में जनधन खातों की वजह से महंगाई दर में कमी आई है क्योंकि लोग खर्च करने के मुकाबले बचत करने में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

30 करोड़ जनधन खातों में से सबसे ज्यादा खाते उत्तर प्रदेश में हैं, उत्तर प्रदेश के कुल जनधन खातों का करीब 60 फीसदी हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में है, रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर के दौरान उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता महंगाई दर निगेटिव 3.6 फीसदी दर्ज की गई है। इतना ही नहीं पान और तंबाकू जैसे फालतू उत्पादों की उपभोक्ता महंगाई दर भी निगेटिव 2.3 फीसदी रही है। उत्तर प्रदेश में करीब 4.7 करोड़ जनधन खाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल बिहार और पश्चिम बंगाल का भी है, बिहार में 3.2 करोड़ और पश्चिम बंगाल में 2.9 करोड़ जनधन खाते हैं।

पश्चिम बंगाल के कुल जनधन खातों का करीब 69 फीसदी हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में है और सितंबर के दौरान वहां के ग्रामीण क्षेत्रों की उपभोक्ता महंगाई दर निगेटिव 5 फीसदी दर्ज की गई है जबकि पान और तंबाकू जैसे उत्पादों की उपभोक्ता महंगाई दर निगेटिव 4.6 फीसदी रही है। सितंबर के दौरान एक अन्य राज्य उड़ीसा में ग्रामीण क्षेत्रों की उपभोक्ता महंगाई दर निगेटिव 4.7 फीसदी दर्ज की गई है जबकि पान और तंबाकू की उपभोक्ता महंगाई दर निगेटिव 6.7 फीसदी रही है।

जानकारों के मुताबिक ग्राणीण क्षेत्रों में जनधन खातों की उपलब्धता बढ़ने की वजह से लोगों के व्यवहार में में बदलाव आया है और लोग खर्च करन के मुकाबले बचत पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जिस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर में कमी देखने को मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा