1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चेन्नई और अहमदाबाद मेट्रो को मिलेगी जापान से फंडिंग, 5,479 करोड़ के कर्ज के लिए हुआ करार

चेन्नई और अहमदाबाद मेट्रो को मिलेगी जापान से फंडिंग, 5,479 करोड़ के कर्ज के लिए हुआ करार

 Published : Nov 29, 2015 05:42 pm IST,  Updated : Nov 29, 2015 05:42 pm IST

चेन्नई और अहमदाबाद मेट्रो चल रही परियोजनाओं के लिए जापान 5,479 करोड़ रुपए का लोन उपलब्‍ध कराएगा। दोनों देशों ने इस संबंध में समझौता किया है।

चेन्नई और अहमदाबाद मेट्रो को मिलेगी जापान से फंडिंग, 5,479 करोड़ के कर्ज के लिए हुआ करार- India TV Hindi
चेन्नई और अहमदाबाद मेट्रो को मिलेगी जापान से फंडिंग, 5,479 करोड़ के कर्ज के लिए हुआ करार

नयी दिल्ली। चेन्नई और अहमदाबाद मेट्रो चल रही परियोजनाओं के लिए जापान आसान कर्ज देने के लिए तैयार हो गया है। इसके तहत जापान दोनों मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए 5,479 करोड़ रुपए का डेवलपमेंट असिस्‍टेंस लोन उपलब्‍ध कराएगा। वित्त मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी। दोनों देशों ने इस संबंध में समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत और जापान ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के लिए करीब 1,069 करोड़ रुपए और अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के लिए करीब 4,410 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट असिस्‍टेंस लोन के लिए समझौते किए हैं। समझौतों पर आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव एस. सेल्वकुमार और भारत में जापान मिशन की प्रमुख युताका किकुता ने गत शुक्रवार को यहां हस्ताक्षर किए।

चेन्‍नई में 45 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल लाइन बिछाई जा रही है। यह परियोजना दो फेज में पूरी की जाएगी। चेन्‍नई में इसी साल जून से पहली मेट्रो रेल का परिचालन शुरू हुआ है। फिलहाल लाइन 3 लाइन 4 और 5 पर काम चल रहा है। दूसरी ओर अहमदाबाद मेट्रो के साथ राज्‍य की राजधानी गांधीनगर को अहमदाबाद से जोड़ा जाएगा। इसी साल इसका निर्माण शुरू होगा। अहमदाबाद मेट्रो 2018 से शुरू हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा