1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेट एयरवेज के पायलट और टॉप मैनेजमेंट को मिली अगस्‍त की सैलरी, सितंबर पर असमंजस

जेट एयरवेज के पायलट और टॉप मैनेजमेंट को मिली अगस्‍त की सैलरी, सितंबर पर असमंजस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2018 07:26 am IST,  Updated : Oct 10, 2018 07:26 am IST

संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने अपने पायलटों, इंजीनियरों और वरिष्ठ प्रबंधन को अगस्त महीने का बकाया वेतन दे दिया

Jet Airways- India TV Hindi
Jet Airways

मुंबई। संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने मंगलवार को अपने पायलटों, इंजीनियरों और वरिष्ठ प्रबंधन को अगस्त महीने का बकाया वेतन दे दिया, लेकिन उनसे कहा गया है कि सितंबर के वेतन में देरी होगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विमानन कंपनी को इन कर्मियों के अगस्त महीने के 50 फीसदी बकाया वेतन का भुगतान 26 सितंबर को करना था। 

धन की कमी के कारण एयरलाइन उस रकम में से सिर्फ आधे का भुगतान कर पाई। बाकी रकम का भुगतान नौ अक्टूबर को करना था, जो कंपनी ने किया। नेशनल एविएटर्स गिल्ड से जुड़े जेट एयरवेज के एक पायलट ने कहा, ‘‘हमें मंगलवार को अपने वेतन की बकाया 25 फीसदी रकम मिल गई और इस भुगतान के साथ ही एयरलाइन ने अगस्त का हमारा बकाया चुकता कर दिया। लेकिन उसने अब तक सितंबर का वेतन नहीं दिया है।’’ 

जेट एयरवेज के चीफ पीपुल ऑफिसर (सीपीओ) राहुल तनेजा ने पायलटों, एयरक्राफ्ट रखरखाव इंजीनियरों और वरिष्ठ प्रबंधन टीम से कहा है कि मंगलवार को अगस्त 2018 का बकाया वेतन चुका दिया गया है, लेकिन सितंबर 2018 के वेतन में देरी होगी। उन्होंने कहा कि सितंबर का वेतन जल्द से जल्द देने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा