1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस मनी वॉलेट से नहीं कर पाएंगे बैंक में पैसा ट्रांसफर, 27 फरवरी से बंद होगी सर्विस

रिलायंस मनी वॉलेट से नहीं कर पाएंगे बैंक में पैसा ट्रांसफर, 27 फरवरी से बंद होगी सर्विस

 Published : Feb 23, 2018 12:02 pm IST,  Updated : Feb 23, 2018 12:02 pm IST

आप भी अगर रिलायंस जियो के वॉलेट जियो मनी का इस्‍तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आप जियो वॉलेट से 26 फरवरी के बाद से बैंक में पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। कंपनी 27 फरवरी से यह सुविधा बंद करने जा रही है।

Jio- India TV Hindi
Jio

नई दिल्‍ली। आप भी अगर रिलायंस जियो के वॉलेट जियो मनी का इस्‍तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आप जियो वॉलेट से 26 फरवरी के बाद से बैंक में पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। कंपनी 27 फरवरी से यह सुविधा बंद करने जा रही है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को मैसेज भजकर इसकी जानकारी दी है। मैसेज के अनुसार 27 फरवरी से मोबाइल वॉलेट से पैसे बैंक में ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी जाएगी। कंपनी ने यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक की गाइड लाइन के बाद किया है।

जियो मनी के मुताबिक आरबीआई ने अपनी गाइडलाइन में कहा है कि मोबाइल वॉलेट के जरिए बैंक में पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा को बंद किया जा रहा है। इसके साथ ही बैंक ने ग्राहकों को कहा है कि वह एक बार में अगर अपने पैसे इस तारीख के पहले बैंक में ट्रांसफर करते हैं तो उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा सिर्फ 26 फरवरी तक ही मिलेगी। हालांकि वॉलेट से दूसरे काम पहले की तरह किए जा सकेंगे। इसमें कोई परेशानी नहीं होगी।

आपको बता दें कि रिलायंस जियो जल्‍द ही अपना पेमेंट बैंक शुरू करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इसके बाद ही जियो मनी से पैसा बैंक में आराम से ट्रांसफर हो सकेगा। लेकिन कंपनी ने यह नहीं बताया है कि पेमेंट बैंक कब से काम करना शुरू कर देगा। इससे पहले एजेंसी ने यह जानकारी दी थी कि जियो पेमेंट बैंक मार्च के अंत तक अपनी सेवाएं शुरू कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा