1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ब्रॉडबैंड मार्केट में नंबर 1 रिलायंस जियो, 56 फीसदी से ज्यादा मार्केट पर कब्जा

ब्रॉडबैंड मार्केट में नंबर 1 रिलायंस जियो, 56 फीसदी से ज्यादा मार्केट पर कब्जा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 29, 2020 04:52 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 04:52 pm IST

फरवरी में कुल सब्सक्राइबर की संख्या 1.1 फीसदी बढ़कर 68 करोड़ के पार पहुंची

Reliance Jio- India TV Hindi
Reliance Jio Image Source : FILE

नई दिल्ली। रिलायंस जियो का देश के ब्रॉडबैंड मार्केट के आधे से ज्यादा हिस्से पर कब्जा है। ट्राई के द्वारा फरवरी के लिए जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत के ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर मार्केट में रिलायंस जियो की हिस्सेदारी 56.33 फीसदी है। दूसरे नंबर पर एयरटेल है। वहीं ट्राई के मुताबिक फरवरी के दौरान कुल ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर की संख्या में 1.15 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जनवरी के मुकाबले सब्सक्राइबर 67.3 करोड़ से बढ़कर 68.1 करोड़ हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक रिलांयस जियो का दबदबा वायरलैस ब्रॉडबैंड सेवाओं में हैं। फरवरी के अंत तक रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर की संख्य 38.2 करोड़ के स्तर पर पहुंच गए। वहीं भारती एयरटेल के सब्सक्राइबर की संख्या 14.36 करोड़ के पार पहुंच गई। इस अवधि में वोडाफोन आइडिया के 11.8 करोड़ और बीएसएनएल के 1.65 करोड़ सब्सक्राइबर रहे। वहीं एमटीएनएल के सब्सक्राइबर की संख्या 2 लाख से नीचे रही।

दूसरी तरफ वायर्ड ब्रॉडबैंड सेवाओं में सबसे आगे बीएसएनएल है, जिसके सब्सक्राइबर की संख्या 80 लाख से ज्यादा है। वहीं दूसरे नंबर पर स्थित भारती एय़रटेल के सब्सक्राइबर की संख्या 24.5 लाख है। तीसरे नंबर पर स्थित Atria के 15 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। हैथवे के 9.4 लाख और रिलायंस जियो के इस कैटेगरी में सब्स्क्राइबर 8.4 लाख हैं।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा