नई दिल्ली: लेंसकार्ट ने सोमवार को कहा कि उसने टेमासेक और फाल्कन एज कैपिटल की अगुवाई में 22 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 1,644.2 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वित्त पोषण के मौजूदा दौर में बे कैपिटल और चिराटे ने भी भाग लिया। इससे पहले लेंसकार्ट ने वैश्विक निवेश कोष केकेआर से 9.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए थे। इस तरह कुल 31.5 करोड़ डॉलर जुटाए जा चुके हैं। लेंसकार्ट ने एक बयान में कहा कि इस वित्त पोषण से उसे अगले तीन-चार वर्षों में तेज वृद्धि दर्ज करने, भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के साथ ही दक्षिणपूर्व एशिया में कारोबार विस्तार में मदद मिलेगी।
- Hindi News
- पैसा
- बिज़नेस
- लेंसकार्ट ने टेमासेक, फाल्कन एज कैपिटल, अन्य से 1644 करोड़ रुपए जुटाए
लेंसकार्ट ने टेमासेक, फाल्कन एज कैपिटल, अन्य से 1644 करोड़ रुपए जुटाए
लेंसकार्ट ने सोमवार को कहा कि उसने टेमासेक और फाल्कन एज कैपिटल की अगुवाई में 22 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 1,644.2 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement