1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2019-20 में जीवन बीमा कंपनियों की प्रीमियम आय 11% बढ़कर 48. 26 लाख करोड़ रुपये

2019-20 में जीवन बीमा कंपनियों की प्रीमियम आय 11% बढ़कर 48. 26 लाख करोड़ रुपये

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 27, 2020 07:09 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 07:09 pm IST

2018-19 में एलआईसी की प्रीमियम आय 10.74 लाख करोड़ रुपये रही है

Premium Income- India TV Hindi
Premium Income Image Source :

नई दिल्ली। देश की जीवन बीमा कंपनियों की प्रीमियम आय बीते वित्त वर्ष 2019-20 में 11.36 प्रतिशत बढ़कर 48.26 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। देश की 24 जीवन बीमा कंपनियों का प्रीमियम संग्रह 2018-19 में कुल मिला कर 43.33 लाख करोड़ रुपये रहा था। देश की सबसे बड़ी और एकमात्र सरकारी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की प्रीमियम-आय हालांकि बीते वित्त वर्ष में घटकर 8.32 लाख करोड़ रुपये रह गई। 2018-19 में एलआईसी की प्रीमियम आय 10.74 लाख करोड़ रुपये रही थी। 31 मार्च, 2020 तक कंपनी की बाजार हिस्सेदरी 82.76 प्रतिशत थी।

बीते वित्त वर्ष में शेष निजी क्षेत्र की कंपनियों की कुल प्रीमियम आय 22.53 प्रतिशत बढ़कर 39.94 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इससे पिछले वित्त वर्ष के दौरान उनकी प्रीमियम आय 32.59 लाख करोड़ रुपये रही थी। निजी क्षेत्र की सभी बीमा कंपनियों की सामूहिक बाजार हिस्सेदारी 31 मार्च, 2020 को 17.24 प्रतिशत पर थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा