1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Alert: LPG सिलेंडर 240 रुपए महंगा, महंगाई से बुरा हाल

Alert: LPG सिलेंडर 240 रुपए महंगा, महंगाई से बुरा हाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 06, 2021 04:37 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 04:39 pm IST

एलपीजी सिलेंडर 240 रुपए महंगा हो चुका है। महंगाई ने लोगों के घर का बजट बुरी तरह बिगाड़ दिया है। आम आदमी के लिए परेशानियां कम होने का नाम नही ले रही है।

Alert: LPG सिलेंडर 240 रुपए महंगा, महंगाई से बुरा हाल- India TV Hindi
Alert: LPG सिलेंडर 240 रुपए महंगा, महंगाई से बुरा हाल

नई दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर 240 रुपए महंगा हो चुका है। महंगाई ने लोगों के घर का बजट बुरी तरह बिगाड़ दिया है। आम आदमी के लिए परेशानियां कम होने का नाम नही ले रही है। एलपीजी पर अभी सब्सिडी भी नहीं मिल रही है। इससे आम आदमी परेशान है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में हाल ही में 25 रुपए की इजाफा हुआ था। जिसके बाद 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 834.50 रुपए में मिल रहा है।

आंकड़ों के अनुसार एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 240 रुपए की यह बढोत्तरी सितंबर 2020 से जुलाई 2021 के बीच दर्ज की गई है। 1 जुलाई से रसोई गैस के साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तर हो गई थी। रसोई गैस की कीमतें 25.5 रुपये बढ़ चुकी हैं। पिछली बार अप्रैल में आखिरी बार 14.2 किलो ​के सिलेंडर के दाम बदले थे। तब गैस कंपनियों ने 10 रुपये कीमत घटाई थी। 

वहीं कमर्शियल गैस की कीमतों में 76 रुपये का इजाफा हो चुका है। बता दें कि पिछले महीने एलपीजी गैस की कीमतों में कटौती की गई थी। गैस कंपनियों ने कमर्शियल यूज में आने वाले 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 122 रुपये की भारी कटौती कर दी थी। हालांकि 14.2 किग्रा वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

देश की सबसे बड़ी एलपीजी कंपनी इंडेन की वेबसाइट पर जारी कीमतों के अनुसार 1 जुलाई से दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस की कीमत बढ़कर 834.5 रुपये हो चुकी हैं। जबकि 1 जून को कीमत 809.00 रुपये तय की गई थीं। इस प्रकार कीमतों में 25.5 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। 

दूसरी ओर 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी हो गई है। दिल्ली में 19 किलो के सिलेंडर के दाम 1550 रुपये हो गए हैं। जबकि 1 जून से 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1473.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। वहीं मई में इसके दाम 1595.50 रुपये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा