1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LPG ग्राहकों को बड़ी राहत, 1 जून को जानिए क्या हैं नई कीमतें

LPG ग्राहकों को बड़ी राहत, 1 जून को जानिए क्या हैं नई कीमतें

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 01, 2021 09:57 am IST,  Updated : Jun 01, 2021 09:57 am IST

देश के लाखों lpg ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। तेल कंपनियों ने 1 जून को गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

LPG ग्राहकों को बड़ी...- India TV Hindi
LPG ग्राहकों को बड़ी राहत, 1 जून को जानिए क्या हैं नई कीमतें 

देश के लाखों lpg ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। तेल कंपनियों ने 1 जून को गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि पिछले महीने मई में भी घरेलू सिलेंडर के दाम में काेई बदलाव नहीं किया गया था। जबकि अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की थी। इस प्रकार जून में दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 809 रुपये है।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया। 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

मई में सस्ता हुआ था कमर्शियल सिलेंडर

देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस की कीमतों में कटौती कर दी है। गैस कंपनियों ने क​मर्शियल यूज में आने वाले 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 45.50 रुपए की कटौती कर दी है। लेकिन घरेलू गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। घरेलू गैस सिलिंडर यानी 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि अप्रैल की शुरुआत में घरेलू रसोई गैस 10 रुपये सस्ती हुई थी। इसके बाद दिल्ली में घरेलू गैस 809 रुपये में मिल रही है। इंडेन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की नई कीमत 1641 रुपए की जगह अब 1595.50 रुपए है। मुंबई में 1590.50 रुपए की जगह नई कीमत 1545 रुपए, कोलकाता में 1713 रुपए की जगह 1667.50 रुपए और चेन्नई में चेन्नई में 1771.50 रुपए की जगह 1726 रुपए है। 

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

LPG