1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टॉप पांच कंपनियों का मार्किट कैप 38,969 करोड़ रुपए घटा

टॉप पांच कंपनियों का मार्किट कैप 38,969 करोड़ रुपए घटा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 24, 2016 01:32 pm IST,  Updated : Apr 24, 2016 01:32 pm IST

मार्किट कैप के लिहाज से देश की 10 मोस्ट वैल्युएबल कंपनियों में से पांच की बाजार हैसियत में बीते सप्ताह संयुक्त रूप से 38,969 करोड़ रुपए की गिरावट आई।

टॉप पांच कंपनियों का मार्किट कैप 38,969 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान- India TV Hindi
टॉप पांच कंपनियों का मार्किट कैप 38,969 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

नई दिल्ली। मार्किट कैप के लिहाज से देश की 10 मोस्ट वैल्युएबल कंपनियों में से पांच की बाजार हैसियत में बीते सप्ताह संयुक्त रूप से 38,969 करोड़ रुपए की गिरावट आई। इसमें सर्वाधिक प्रभावित आईटी कंपनी टीसीएस रही। जहां टीसीएस, आरआईएल, आईटीसी, सन फार्मा और एचयूएल को मार्किट कैप (एम कैप) में नुकसान हुआ वहीं इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, कोल इंडिया तथा एचडीएफसी की बाजार हैसियत बढ़ी।

टीसीएस का मार्किट कैप 20,876.69 करोड़ रुपए लुढ़ककर 4,76,291.84 करोड़ रुपए रहा और शीर्ष 10 कंपनियों में वह सर्वाधिक प्रभावित हुई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 8,651.8 करोड़ रुपए घटकर 3,36,593.97 करोड़ रुपए रहा जबकि आईटीसी का एमकैप 4,224.79 करोड़ रुपए कम होकर 2,62,097.53 करोड़ रुपए रहा। सन फार्मा का बाजार पूंजीकरण 2,791.74 करोड़ रुपए घटकर 1,97,382.93 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 2,423.61 करोड़ रुपए कम होकर 1,91,356.95 करोड़ रुपए रहा। इसके विपरीत इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 9,601.23 करोड़ रुपए बढ़कर 2,78,814.63 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

कोल इंडिया की बाजार हैसियत 6,821.68 करोड़ रुपए बढ़कर 1,81,753.39 करोड़ रुपए और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 2,875.31 करोड़ रुपए बढ़कर 1,78,743.11 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का एमकैप 2,793.64 करोड़ रुपए बढ़कर 2,76,153.81 करोड़ रुपए और ओएनजीसी का मूल्यांकन 2,694.98 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 1,84,926.92 करोड़ रुपए हो गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: आरआईएल, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, सन फार्मा, एचयूएल, ओएनजीसी, कोल इंडिया तथा एचडीएफसी का स्थान रहा। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 211 अंक मजबूत होकर 25,838.14 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा