1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चेक बाउंस मामले में फ्रीडम 251 फोन बनाने वालों को समन

चेक बाउंस मामले में फ्रीडम 251 फोन बनाने वालों को समन

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 01, 2016 07:54 pm IST,  Updated : Dec 01, 2016 07:54 pm IST

दिल्ली एक अदालत ने दो करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में स्मार्टफोन फ्रीडम 251 बनाने वालों को तलब किया है। दावा किया गया है कि यह सबसे सस्ता फोन है।

फ्रीडम 251 मोबाइल बनाने वाली कंपनी का चेक हुआ बाउंस, कोर्ट ने भेजा समन- India TV Hindi
फ्रीडम 251 मोबाइल बनाने वाली कंपनी का चेक हुआ बाउंस, कोर्ट ने भेजा समन

नई दिल्ली। दिल्ली एक अदालत ने दो करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में स्मार्टफोन फ्रीडम 251 बनाने वालों को तलब किया है। स्मार्टफोन फ्रीडम 251 के बारे में दावा किया गया है कि यह दुनिया का सबसे सस्ता फोन है।

अदालत ने निजी कंपनी मेसर्स आर्यन इंफ्राटेक प्राइवेट लि. की शिकायत पर मेसर्स रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लि. (आरबीपीएल), उसके प्रबंध निदेशक मोहित गोयल तथा उसके निदेशक अनमोल गोयल तथा सुमित गोयल एवं सीईओ धारणा गोयल तथा अध्यक्ष अशोक चड्ढा को तलब किया है।

  • अपने आदेश में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवारिया ने रेखांकित किया कि चैक बाउंस होने के बाद आरोपी को कानूनी नोटिस भेजा गया लेकिन वे भुगतान करने में विफल रहे।
  • अदालत ने कहा, आरोपियों को तलब करने के लिए काफी सामग्री उपलब्ध है। इसीलिए प्रथम दृष्ट्या नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत दंड का मामला बनता है।
  • अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की है।
  • शिकायत के अनुसार आरोपी ने अपनी देनदारी को चुकाने के लिए शिकायकर्ता कंपनी एआईपीएल के पक्ष चेक जारी किया था।
  • हालांकि 28 अक्‍टूबर को बैंक ने अपर्याप्त कोष होने के कारण चैक को लौटा दिया।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा