1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मणप्पुरम फाइनेंस का शुद्ध लाभ 8.8 फीसदी गिरकर 1531.92 करोड़ रुपए पर आ गया

मणप्पुरम फाइनेंस का शुद्ध लाभ 8.8 फीसदी गिरकर 1531.92 करोड़ रुपए पर आ गया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 13, 2021 08:54 pm IST,  Updated : Nov 13, 2021 08:54 pm IST

मणप्पुरम फाइनेंस की परिचालन से होने वाली आय में 2.15 प्रतिशत की कमी आई है। यह एक साल पहले की समान अवधि के 1,565.58 करोड़ रुपये से घटकर 1,531.92 करोड़ रुपये पर आ गई।

मणप्पुरम फाइनेंस का शुद्ध लाभ 8.8 फीसदी गिरकर 1531.92 करोड़ रुपए पर आ गया- India TV Hindi
मणप्पुरम फाइनेंस का शुद्ध लाभ 8.8 फीसदी गिरकर 1531.92 करोड़ रुपए पर आ गया Image Source : MANAPPURAM FINANCE

नई दिल्ली: चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मणप्पुरम फाइनेंस का समेकित शुद्ध लाभ आय में आई गिरावट की वजह से 8.8 फीसदी गिरकर 369.88 करोड़ रुपये पर आ गया। गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका शुद्ध लाभ 405.44 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी के मुताबिक, एक साल पहले की तुलना में जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका लाभ 8.8 फीसदी गिरा है। हालांकि दूसरी तिमाही में उसकी समेकित प्रबंधन-अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 5.7 फीसदी की वृद्धि के साथ 28,421.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। मणप्पुरम फाइनेंस की परिचालन से होने वाली आय में 2.15 प्रतिशत की कमी आई है। यह एक साल पहले की समान अवधि के 1,565.58 करोड़ रुपये से घटकर 1,531.92 करोड़ रुपये पर आ गई। 

निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 0.75 रुपये का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी वी पी नंदकुमार ने कहा, "इस तिमाही में हमारी कारोबार मात्रा में खासी तेजी देखी गई। गोल्ड लोन, माइक्रोफाइनेंस या होम एवं ऑटो लोन पोर्टफोलियो में हम आगे बढ़े।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा