1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मैनकाइंड फार्मा ने ब्लैक फंगस की दवा पेश की, पोसाफोर्स 100 ब्रांड नाम से बाजार में उतारा

मैनकाइंड फार्मा ने ब्लैक फंगस की दवा पेश की, पोसाफोर्स 100 ब्रांड नाम से बाजार में उतारा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 10, 2021 03:20 pm IST,  Updated : Jun 10, 2021 03:20 pm IST

मैनकाइंड फार्मा ने गुरुवार को कहा कि उसने देश में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा पोसाकोनाजोल गैस्ट्रो प्रतिरोधी टैबलेट की पेशकश की है।

मैनकाइंड फार्मा ने ब्लैक फंगस की दवा पेश की, पोसाफोर्स 100 ब्रांड नाम से बाजार में उतारा- India TV Hindi
मैनकाइंड फार्मा ने ब्लैक फंगस की दवा पेश की, पोसाफोर्स 100 ब्रांड नाम से बाजार में उतारा Image Source : MANKIND PHARMA

नयी दिल्ली: मैनकाइंड फार्मा ने गुरुवार को कहा कि उसने देश में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा पोसाकोनाजोल गैस्ट्रो प्रतिरोधी टैबलेट की पेशकश की है। कंपनी ने इस दवा को पोसाफोर्स 100 ब्रांड नाम से बाजार में उतारा है। मैनकाइंड फार्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘चूंकि ब्लैक फंगस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इसलिए इस संक्रमण से लड़ने के लिए दवा की पेशकश की गई है। 

दवा कंपनी हमेशा फार्मास्युटिकल उद्योग में सर्वोत्तम गुणवत्ता मानकों के साथ सस्ती दवाएं पेश करने की कोशिश करती है।’’ देश में अब तक घातक ब्लैक फंगस के 12,000 से अधिक मामले देखे गए हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा