1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स की टॉप 10 में 5 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 77,785 करोड़ रुपए बढ़ा, रिलायंस इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा लाभ

सेंसेक्स की टॉप 10 में 5 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 77,785 करोड़ रुपए बढ़ा, रिलायंस इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा लाभ

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 05, 2018 11:12 am IST,  Updated : Aug 05, 2018 11:12 am IST

शीर्ष कंपनियों में लाभ में रहने पाली कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक रहीं

Market Cap of Top Sensex Companies - India TV Hindi
Market Cap of Top Sensex Companies 

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 77,784.85 करोड़ रुपए बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज इनमें सबसे अधिक लाभ में रहने वाली कंपनी रही। शीर्ष कंपनियों में लाभ में रहने पाली कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक रहीं। जबकि एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक को नुकसान उठाना पड़ा। 

फायदा कमाने वाली कंपनियां

हफ्तेभर के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 30,010.92 करोड़ रुपए बढ़कर 7,45,782.95 करोड़ रुपए पर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 22,057.61 करोड़ रुपए बढ़कर 3,80,856.49 करोड़ रुपए पर, टीसीएस का 13,112.87 करोड़ रुपए बढ़कर 7,57,043.31 करोड़ रुपए पर, भारतीय स्टेट बैंक का 10,709.5 करोड़ रुपए बढ़कर 2,66,488.18 करोड़ रुपए पर और आईटीसी का 1,893.95 करोड़ रुपए बढ़कर 3,71,153.10 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। 

इन कंपनियों के बाजार मूल्य में गिरावट

हालांकि, इस दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 21,780.42 करोड़ रुपए गिरकर 5,60,634.32 करोड़ रुपए पर आ गया। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 11,848.66 करोड़ रुपए कम होकर 3,33,714.86 करोड़ रुपए पर, मारुति सुजुकी का 3,839.44 करोड़ रुपए लुढ़ककर 2,77,561.73 करोड़ रुपए पर, इन्फोसिस का 2,282.41 करोड़ रुपए घटकर 2,97,936.80 करोड़ रुपए पर और कोटक महिंद्रा बैंक का 318.15 करोड़ रुपए कम होकर 2,49,575.74 करोड़ रुपए पर आ गया। 

ये हैं देश की 10 बड़ी कंपनियां

शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस पहले स्थान पर रही। इसके बाद रिलायंस इंडिया, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 219.31 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 37,556.16 अंक पर पहुंच गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा