1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मेहुल चोकसी गायब हुआ या नहीं? एंटीगुआ से जानकारियां जुटाने में जुटी CBI

मेहुल चोकसी गायब हुआ या नहीं? एंटीगुआ से जानकारियां जुटाने में जुटी CBI

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 25, 2021 04:00 pm IST,  Updated : May 25, 2021 04:00 pm IST

पीएनबी घोटाले का मुख्य अभियुक्त और फरार कारोबारी मेहुल चोकसी की सोमवार देर रात एंटीगुआ से गायब होने की खबर ने भारतीय एजेंसियों को मुश्किल में डाल दिया है।

मेहुल चोकसी गायब हुआ...- India TV Hindi
मेहुल चोकसी गायब हुआ या नहीं? एंटीगुआ से जानकारियां जुटाने में जुटी CBI Image Source : FILE

पीएनबी घोटाले का मुख्य अभियुक्त और फरार कारोबारी मेहुल चोकसी की सोमवार देर रात एंटीगुआ से गायब होने की खबर ने भारतीय एजेंसियों को मुश्किल में डाल दिया है। चोकसी के लापता होने की खबर मिलने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई भी हरकत में आई है। सीबीआई अभी ये पता लगा रही है कि मेहुल चोकसी के एंटीगुआ से लापता होने की खबर सही है या नहीं? 

सीबीआई ने एंटीगुआ एम्बेसी से सम्पर्क साधकर इसकी सच्चाई पता लगा रही है। अगर रिपोर्ट सही पाई जाती है तो सीबीआई डिप्लोमेटिक चैनल और इंटरपोल के जरिए मेहुल चोकसी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश करेगी ।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

चोकसी के वकील ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि मेहुल चोकसी के लापता होेने के बाद उसके परिवार के सदस्य चिंतित है और उन्होंने चर्चा के लिए मुझे बुलाया था। मेहुल चोकसी के लापता होने के मामले की जांच एंटीगुआ पुलिस कर रही है। मेहुल चोकसी के लापता होने के मामले की जांच एंटीगुआ पुलिस कर रही है।

एंटीगुआ के स्थानीय मीडिया संस्थान ‘एंटीगुआन्यूजरूम’ ने पुलिस आयुक्त एटली रॉडने के हवाले से मंगलवार को बताया कि पुलिस ‘‘भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी का पता लगाने में जुटी है’’ जिसके लापता होने की ‘‘अटकलें’’ हैं। खबर के अनुसार, एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता ले चुके चोकसी को रविवार को दक्षिण इलाके में गाड़ी चलाते देखा गया था। बाद में उसका वाहन बरामद हो गया लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

चोकसी के वकील से भी इस संबंध में सवाल किए गए, लेकिन उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं मिला है। चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले ही, 2017 में कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा