1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मोदी सरकार आज से देगी सस्‍ते में सोना खरीदने का मौका, आपके पास हैं बस 5 दिन

मोदी सरकार आज से देगी सस्‍ते में सोना खरीदने का मौका, आपके पास हैं बस 5 दिन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 17, 2021 11:17 am IST,  Updated : May 17, 2021 11:17 am IST

सरकार ने मई 2021 से सितंबर 2021 तक छह किश्तों में बॉन्ड जारी करने का फैसला किया है। भारतीय रिजर्व बैंक भारत सरकार की ओर से बॉन्ड जारी करेगा।

 Modi Goverenment scheme Sovereign gold bond how to buy at low price offer valid details- India TV Hindi
 Modi Goverenment scheme Sovereign gold bond how to buy at low price offer valid details Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। मोदी सरकार सोमवार से सस्‍ते में सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड की बिक्री 17 मई से शुरू हो रही है और यह 21 मई तक जारी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2021-22 के लिए निर्गम मूल्य 4,777 रुपये प्रति ग्राम तय किया है, जिसमें 17 मई से पांच दिनों तक निवेश किया जा सकता है।

सरकार ने मई 2021 से सितंबर 2021 तक छह किश्तों में बॉन्ड जारी करने का फैसला किया है। भारतीय रिजर्व बैंक भारत सरकार की ओर से बॉन्ड जारी करेगा। आरबीआई ने कहा कि बॉन्ड का मूल्य 999 शुद्धता वाले सोने के अभिदान अवधि से पिछले सप्ताह के अंतिम तीन कारोबारी दिनों में बंद भाव के औसत के आधार पर तय किया गया है। इस आधार पर मूल्य 4,777 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है।

मिलेगा 50 रुपये का डिस्‍काउंट

सरकार ने आरबीआई के साथ परामर्श के बाद ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया है। इनके लिए उन्हें डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा। आरबीआई ने कहा कि ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,727 रुपये प्रति ग्राम सोना होगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2021-22 की पहली किश्त 17 मई 2021 से 21 मई 2021 तक अभिदान के लिए खुली रहेगी और बॉन्ड 25 मई को जारी किए जाएंगे। ये बॉन्ड बैंकों (लघु वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और एनएसई तथा बीएसई जैसे मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों के जरिए बेचे जाएंगे।

न्‍यूनतम एक ग्राम सोना खरीद सकेंगे

योजना के तहत आम निवेशक न्यूनतम एक ग्राम सोना और अधिकतम चार किलो ग्राम सोना का निवेश कर सकते हैं। इसकी निवेश अवधि आठ वर्ष है, जिसमें पांचवे साल के बाद निकलने का विकल्प भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा