1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Yes Bank Crisis: मूडीज ने येस बैंक की रेटिंग घटाई, बी2 से घटाकर सीएए3 कर दिया

Yes Bank Crisis: मूडीज ने येस बैंक की रेटिंग घटाई, बी2 से घटाकर सीएए3 कर दिया

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 07, 2020 06:23 am IST,  Updated : Mar 07, 2020 06:23 am IST

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को येस बैंक लिमिटेड की रेटिंग को घटा दिया है। रिजर्व बैंक ने येस बैंक को देनदारियों का भुगतान करने से 30 दिन के लिए रोक दिया है, जिसके बाद रेटिंग में यह कमी की गई।

Moody’s, Yes Bank rating - India TV Hindi
Moody’s lowers Yes Bank rating to Caa3 from B2

नयी दिल्ली। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को येस बैंक लिमिटेड की रेटिंग को घटा दिया है। रिजर्व बैंक ने येस बैंक को देनदारियों का भुगतान करने से 30 दिन के लिए रोक दिया है, जिसके बाद रेटिंग में यह कमी की गई। मूडीज ने येस बैंक लिमिटेड की दीर्घकालिक विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग को बी2 से घटाकर सीएए3 कर दिया और कहा, 'अनिश्चित दिशा के साथ रेटिंग समीक्षाधीन रहेगी।' 

मूडीज ने येस बैंक की दीर्घकालिक विदेशी और स्थानीय मुद्रा बैंक जमा रेटिंग को भी घटा दिया है। मूडीज ने साथ ही यह भी कहा कि उसे इस बात की पूरी उम्मीद है कि जमाकर्ताओं का कम से कम नुकसान होगा। रेटिंग एजेंसी ने कहा, 'जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए आरबीआई के आश्वासनों से इस बात का पूरा भरोसा मिलता है कि जमाकर्ताओं के नुकसान का जोखिम कम है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा