1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मध्‍य प्रदेश में राशन की दुकानों पर बि‍केंगे किफायती कीमत पर फेस मास्‍क, सरकार उपलब्‍ध कराएगी 50 लाख मास्‍क

मध्‍य प्रदेश में राशन की दुकानों पर बि‍केंगे किफायती कीमत पर फेस मास्‍क, सरकार उपलब्‍ध कराएगी 50 लाख मास्‍क

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 20, 2020 10:49 am IST,  Updated : Apr 20, 2020 10:59 am IST

शहरी क्षेत्र की जो महिलाएं इस कार्य में शामिल होना चाहती हैं उन्हें पंजीकरण करना होगा और 1,000 मास्क बनाने का जिम्मा लेना होगा।

किफायती कीमत पर फेस मास्‍क मध्‍य प्रदेश में राशन की दुकानों पर बि‍केंगे- India TV Hindi
MP govt to make available 50 lakh low cost masks at PDS shops

भोपाल। प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए राज्‍य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की राशन दुकानों पर अब किफायती दाम पर फेस मास्‍क बेचे जाएंगे। इससे इनकी पहुंच अधिक से अधिक लोगों तक सुनिश्चित होगी। मध्य प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से बचाव के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वाली दुकानों पर सूती कपड़े से बने हुए 50 लाख मास्क लोगों के लिए उपलब्ध कारएगी।

एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राज्य के शहरी क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए इस मास्क को सरकार खरीदेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इन मास्क को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत आने वाली सभी राशन की दुकानों पर उपलब्ध कराया जाएगा और मास्क बनाने से महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में सरकार 50 लाख मास्क खरीदेगी जो न केवल किफायती होंगे बल्कि साफ करने के बाद इन मास्कों का इस्तेमाल दोबारा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की जो महिलाएं इस कार्य में शामिल होना चाहती हैं उन्हें पंजीकरण करना होगा और 1,000 मास्क बनाने का जिम्मा लेना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा