1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Forbes: भारत में अरबपतियों की संख्या 100 के पार, मुकेश अंबानी सबसे अमीर

Forbes: भारत में अरबपतियों की संख्या 100 के पार, मुकेश अंबानी सबसे अमीर

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 21, 2017 12:40 pm IST,  Updated : Mar 21, 2017 12:42 pm IST

फोर्ब्‍स (Forbes): अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर आ गया है। भारत में 100 से अधिक अरबपति हैं और मुकेश अंबानी सबसे शीर्ष पर हैं

Forbes: भारत में अरबपतियों की संख्या 100 के पार पहुंची, मुकेश अंबानी सबसे अमीर- India TV Hindi
Forbes: भारत में अरबपतियों की संख्या 100 के पार पहुंची, मुकेश अंबानी सबसे अमीर

न्यूयार्क। अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर आ गया है। भारत में 100 से अधिक अरबपति हैं और इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी सबसे शीर्ष पर हैं। फोर्ब्‍स (Forbes) पत्रिका की यहां जारी नई सूची में यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े: दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में बिल गेट्स लगातार चौथे साल पहले पायदान पर, टॉप-10 में नहीं कोई भी इंडियन

मुकेश अंबानी टॉप पर

फोर्ब्‍स पत्रिका के अनुसार भारत में 101 अरबपति हैं। पहली बार भारत में अरबपतियों की संख्या ने 100 का आंकड़ा पार किया है। मुकेश अंबानी इस सूची में सबसे ऊपर हैं।

अमेरिका में है कुल 565 अरबपति

फोर्ब्‍स की दुनिया के अरबपति 2017 में कुल 2,043 अरबपति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 7,670 अरब डॉलर होने का अनुमान है। एक साल पहले के मुकाबले इन अरबपतियों की संपत्ति में 18 फीसदी की जोरदार वृद्धि हुई है।

अमेरिका में सबसे अधिक 565 अरबपति हैं। एक साल पहले अमेरिका में अरबपतियों की संख्या 540 थी। चीन में 319, जर्मनी में 114 और भारत 101 अरबपतियों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया।

ये भी पढ़े: अजीम प्रेमजी, सिव नाडार फोर्ब्स के 100 सबसे अमीर प्रौद्योगिकी सम्राटों की लिस्ट में शामिल

बिल गेट्स लगातार चौथे साल सबसे शीर्ष

दुनिया के अरबपतियों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स लगातार चौथे साल सबसे शीर्ष पर हैं। पिछले 23 सालों के दौरान 18 साल वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति रहे हैं।

गेट्स की संपत्ति 86 अरब डालर है, पिछले साल उनकी संपत्ति 75 अरब डालर थी। उनके बाद बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफे का स्थान है। उनकी संपत्ति 75.6 अरब डालर आंकी गई है।

अमेजॉन के जेफ बेजोस ने अपनी संपत्ति में 27.6 अरब डालर जोड़े हैं और वह 72.8 अरब डालर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गये। उन्होंने पहली बार दुनिया के शीर्ष तीन में स्थान बनाया है। इससे पहले वह पांचवें नंबर पर थे।

अमेरिका के राष्ट्रपति दुनिया के अरबपतियों की सूची में 544वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 3.5 अरब डालर आंकी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा