Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुंबई है देश का सबसे धनाढ्य शहर, यहां रहते हैं 45,000 करोड़पति और 28 अरबपति

मुंबई है देश का सबसे धनाढ्य शहर, यहां रहते हैं 45,000 करोड़पति और 28 अरबपति

Abhishek Shrivastava
Published : Sep 28, 2016 07:02 pm IST, Updated : Sep 28, 2016 07:18 pm IST

मुंबई निजी संपत्ति के मामले में सबसे धनाढ्य शहर है। यहां लोगों के पास कुल 820 अरब डॉलर की संपत्ति है। यहां 45,000 करोड़पति और 28 अरबपति हैं।

Wealthiest City: मुंबई है देश का सबसे धनवान शहर, यहां रहते हैं 45,000 करोड़पति और 28 अरबपति- India TV Paisa
Wealthiest City: मुंबई है देश का सबसे धनवान शहर, यहां रहते हैं 45,000 करोड़पति और 28 अरबपति

नई दिल्‍ली। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई निजी संपत्ति के मामले में सबसे धनाढ्य शहर है। यहां लोगों के पास कुल 820 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस शहर में 45,000 करोड़पति और 28 अरबपति रहते हैं। देश में कुल 2,64,000 करोड़पति और 95 अरबपति हैं।

न्यू वर्ल्‍ड वेल्थ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के बाद दिल्ली और बेंगलुरु का नंबर आता है, जो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। दिल्ली में 450 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 22,000 करोड़पति और 18 अरबपति रहते हैं। वहीं बेंगलुरु में 320 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 7,500 करोड़पति और आठ अरबपति रहते हैं।

  • कुल संपत्ति से आशय निजी संपत्ति से है, जो लोगों के पास है।
  • रिपोर्ट में संपत्ति को किसी व्यक्ति की शुद्ध संपत्ति के रूप में परिभाषित किया गया है।
  • इसमें उनकी सभी संपत्ति (संपत्ति, नकद, इक्विटी, व्यापार रुचि) शामिल है, जिसमें से बकाये को घटाया गया है।
  • रिपोर्ट में सरकारी कोष को आंकड़े से अलग रखा गया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल संपत्ति 5,600 अरब डॉलर (जून 2016 तक) आंकी गई है।
  • अन्य उभरते शहरों में सूरत, अहमदाबाद, विशाखापट्नम, गोवा, चडीगढ़, जयपुर तथा वडोदरा शामिल हैं।
  • अगले दशक में भारत को स्थानीय वित्तीय सेवा, आईटी, रियल एस्टेट, स्वास्थ्य तथा मीडिया क्षेत्र में मजबूत वृद्धि से लाभ होगा।

ये हैं भारत के सबसे अमीर व्यक्ति

Forbs

1 (90)IndiaTV Paisa

2 (83)IndiaTV Paisa

3 (82)IndiaTV Paisa

4 (81)IndiaTV Paisa

5 (77)IndiaTV Paisa

  • करोड़पति या उच्च नेटवर्थ वाले लोगों में वे शामिल हैं, जिनके पास शुद्ध रूप से संपत्ति 10 लाख डॉलर या उससे अधिक है।
  • अरबपति से आशय ऐसे व्यक्ति से हैं, जिनके पास शुद्ध संपत्ति एक अरब डॉलर या उससे अधिक है।
  • हैदराबाद में 310 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 8,200 करोड़पति और सात अरबपति हैं।
  • कोलकाता में 290 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 8,600 करोड़पति और 10 अरबपति हैं।
  • पुणे में 180 अरब डॉलर के साथ 3,900 करोड़पति और पांच अरबपति हैं।
  • चेन्नई में 150 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 6,200 करोड़पति और चार अरबपति हैं।
  • गुड़गांव में 110 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 3,600 करोड़पति के साथ दो अरबपति हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement