1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नैटको फार्मा ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च की ब्‍लड कैंसर की जेनेरिक दवा, मरीजों को मिलेगी राहत

नैटको फार्मा ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च की ब्‍लड कैंसर की जेनेरिक दवा, मरीजों को मिलेगी राहत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 10, 2017 01:39 pm IST,  Updated : May 10, 2017 01:48 pm IST

नैटको फार्मा ने भारत में पोमालिडोमाइड कैप्सूल का जेनेरिक संस्करण पेश किया है। यह रक्त कैंसर के एक प्रकार के इलाज में प्रयोग की जाने वाली प्रमुख दवा है।

नैटको फार्मा ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च की ब्‍लड कैंसर की जेनेरिक दवा, मरीजों को मिलेगी राहत- India TV Hindi
नैटको फार्मा ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च की ब्‍लड कैंसर की जेनेरिक दवा, मरीजों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। नैटको फार्मा ने भारत में पोमालिडोमाइड कैप्सूल का जेनेरिक संस्करण पेश किया है। यह रक्त कैंसर के एक प्रकार के इलाज में प्रयोग की जाने वाली प्रमुख दवा है।

अमेरिका में इस दवा को पोमालिस्ट ब्रांड नाम से सेलजेन इंक बेचती है। नैटको भारत में इसके जेनेरिक संस्करण को पोमालिड ब्रांड नाम से बेचेगी।

हेपेटाइटिस सी की जेनेरिक दवा भी की लॉन्‍च

नैटको फार्मा ने भारत में कुछ दिन पहले ही गंभरी बीमारी हेपेटाइटिस सी के इलाज में उपयोग के लिए जेनेरिक दवा सोफोबूविर 400 एमजी/वेल्‍पाटाविर 100 एमजी टैबलेट को पेश किया था। इस दवा की बिक्री वेल्‍पानैट ब्रांड नाम से की जाएगी।

भारत में 28 टैबलेट्स वाली इस दवा की बोतल की अधिकतम खुदरा कीमत 18,500 रुपए होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा