1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टाटा संस ने कहा : NCLT के फैसले से मिस्‍त्री पर हमारा रुख सही साबित हुआ

टाटा संस ने कहा : NCLT के फैसले से मिस्‍त्री पर हमारा रुख सही साबित हुआ

 Written By: Manish Mishra
 Published : Apr 18, 2017 07:34 am IST,  Updated : Apr 18, 2017 07:34 am IST

टाटा संस ने NCLT द्वारा साइरस मिस्‍त्री से जुड़ी कंपनियों की याचिकाओं को खारिज किए जाने पर कहा कि इससे मिस्त्री के बारे में समूह का रुख सही साबित होता है।

टाटा संस ने कहा : NCLT के फैसले से मिस्‍त्री पर हमारा रुख सही साबित हुआ- India TV Hindi
टाटा संस ने कहा : NCLT के फैसले से मिस्‍त्री पर हमारा रुख सही साबित हुआ

मुंबई। टाटा संस ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) द्वारा साइरस मिस्‍त्री से जुड़ी कंपनियों की याचिकाओं को खारिज किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे मिस्त्री के बारे में समूह का रुख सही साबित होता है।

टाटा संस के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) एफ एन सूबेदार ने कहा कि एनसीएलटी का शापोरजी पल्लोनजी समूह की कंपनियों के छूट आवेदन को खारिज करने का फैसला इस बारे में हमारे रुख को सही साबित करता है। सूबेदार ने कहा, हमें उम्मीद है कि इससे हमारी कंपनी, टाटा ट्रस्ट और रतन टाटा के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान समाप्त हो जाएगा। टाटा समूह अपने चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की अगुवाई में भविष्य के विकास पर अपना ध्यान केंद्रित करता रहेगा।

उन्होंने NCLT के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हमें खुशी है कि मिस्‍त्री का दावा खारिज कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा