1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दुनिया से अलग-थलग पड़ सकता है भारत, ग्लोबल लीडर बनने के लिए करना होगा ये काम

दुनिया से अलग-थलग पड़ सकता है भारत, ग्लोबल लीडर बनने के लिए करना होगा ये काम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 12, 2021 10:22 am IST,  Updated : Aug 12, 2021 10:22 am IST

भारत को आगे बढ़ना है तो इसके लिए हमें दुनिया की दूसरी शक्तियों के साथ जुड़ना होगा और संतुलित रूप से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में शामिल होना होगा।

भारत को करने होंगे...- India TV Hindi
भारत को करने होंगे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, दुनिया के अन्य देशों के साथ जुड़ कर ही बनेंगे ग्लोबल लीडर Image Source : AP

नयी दिल्ली। भारत को आगे बढ़ना है तो इसके लिए हमें दुनिया की दूसरी शक्तियों के साथ जुड़ना होगा और संतुलित रूप से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में शामिल होना होगा। वाणिज्य सचिव बीवीआर सुब्रमणियम ने बुधवार को कहा कि भारत को दुनिया के अन्य देशों के साथ जुड़ने की आवश्यकता है क्योंकि इसके बिना यह वैश्विक बाजारों से दूर हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश को संतुलित तरीके से मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) करने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने पिछले 20 वर्षों में बहुत कुछ नहीं किया है और उद्योग बहुपक्षीय प्रणाली से बहुत कुछ प्राप्त करने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। इसका कारण इसमें आंतरिक तौर पर संरचनात्मक समस्याएं हैं। सचिव ने कहा कि इसके चलते दुनिया अपने स्तर पर द्विपक्षीय और क्षेत्रीय व्यवस्था कर रही है। सुब्रमणियम ने कहा, ‘‘हम किसी क्षेत्रीय व्यवस्था में शामिल नहीं हैं। अगर भारत वैश्विक स्तर पर आर्थिक और व्यापार शक्ति बनना चाहता है, हमें एफटीए करने की जरूरत है।’’ 

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन साथ ही हमें इसे (एफटीए) संतुलित रूप से करने की जरूरत है। यानी ऐसा समझौता हो जो हमें पर्याप्त रूप से खरीदने के साथ बेचने की भी अनुमति दे। इसके कुछ नुकसान भी होंगे और कुछ लाभ भी होंगे।’’ सुब्रमणियम ने कहा कि भारत को दुनिया के अन्य देशों के साथ जुड़ने की आवश्यकता है क्योंकि इसके बिना, यह वैश्विक बाजारों से बाहर हो जाएगा। 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

इसे हर किसी को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत फिलहाल 20 मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है। इनमें से छह के मामले में तेजी आयी है जबकि अन्य ठंडे बस्ते में है। सचिव ने कहा कि पहले जो भी एफटीए किये गये वह संभावनाओं के अनुरूप उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा