1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स में आई 88 अंकों की गिरावट, निफ्टी 29 अंक गिरकर 8,642 पर हुआ बंद

सेंसेक्स में आई 88 अंकों की गिरावट, निफ्टी 29 अंक गिरकर 8,642 पर हुआ बंद

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 16, 2016 05:17 pm IST,  Updated : Aug 16, 2016 05:18 pm IST

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 87.79 अंकों की गिरावट के साथ 28,064.61 पर और निफ्टी 29.60 अंकों की कमजोरी के साथ 8,642.55 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में आई 88 अंकों की गिरावट, निफ्टी 29 अंक गिरकर 8,642 पर हुआ बंद- India TV Hindi
सेंसेक्स में आई 88 अंकों की गिरावट, निफ्टी 29 अंक गिरकर 8,642 पर हुआ बंद

मुंबई। देश के शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 87.79 अंकों की गिरावट के साथ 28,064.61 पर और निफ्टी 29.60 अंकों की कमजोरी के साथ 8,642.55 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 37.64 अंकों की मजबूती के साथ 28,190.04 पर खुला और 87.79 अंकों या 0.31 फीसदी गिरावट के साथ 28,064.61 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,199.10 के ऊपरी और 27,942.65 के निचले स्तर को छुआ।

पेट्रोल की कीमत में एक रूपए की कटौती, दो रूपए प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 1.9 अंकों की कमजोरी के साथ 8,670.25 पर खुला और 29.60 अंकों या 0.34 फीसदी कमजोरी के साथ 8,642.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,682.35 के ऊपरी और 8,600.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखा गया। मिडकैप 70.29 अंकों की तेजी के साथ 12,823.70 पर और स्मॉलकैप 1.35 अंकों की कमजोरी के साथ 12,212.88 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.45 फीसदी), बुनियादी सामग्री (1.12 फीसदी), तेल एवं गैस (0.91 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.81 फीसदी) और बीएसई यूटीलिटीज (0.35 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (1.62 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.31 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.31 फीसदी), वाहन (0.61 फीसदी) और रियल्टी (0.54 फीसदी)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा