1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Coronavirus का Nestle के कारोबार पर अबतक नहीं पड़ा कोई खास असर, मार्च तिमाही में लाभ 10.84% बढ़ा

Coronavirus का Nestle के कारोबार पर अबतक नहीं पड़ा कोई खास असर, मार्च तिमाही में लाभ 10.84% बढ़ा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 04, 2020 01:12 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 01:12 pm IST

नेस्ले इंडिया ने कहा कि कंपनी की कारोबारी गतिविधियों पर कोविड-19 महामारी का अबतक कोई खास असर नहीं दिखा है, निकट भविष्य और सालाना परिणाम पर इसके प्रभाव का आकलन करना फिलहाल अत्यंत कठिन है।

Nestle India does not expect financial challenges amid COVID-19- India TV Hindi
Nestle India does not expect financial challenges amid COVID-19 Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। चॉकलेट, मैगी, दूध पाउडर जैसे उत्पाद बनाने वाली नेस्ले इंडिया ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी का उसके कारोबारी गतिविधियों पर अबतक कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है। कंपनी स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य संकट और लॉकडाउन के प्रभाव का आकलन करती रहेगी।

नेस्ले इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी पूंजी या वित्तीय संसाधन के संदर्भ में कोई विशेष चुनौती नहीं देख रही या न ही लाभ पर कोई प्रतिकूल असर पड़ता दिखाई दे रहा। स्विट्जरलैंड की कपनी नेस्ले की अनुषंगी नेस्ले इंडिया ने कहा कि उसके पास नकदी की कोई समस्या नहीं है और वह अपनी वित्तीय बाध्यताओं को पूरा करने की स्थिति में है।

नेस्ले इंडिया ने कहा कि कंपनी की कारोबारी गतिविधियों पर कोविड-19 महामारी का अबतक कोई खास असर नहीं दिखा है, निकट भविष्य और सालाना परिणाम पर इसके प्रभाव का आकलन करना फिलहाल अत्यंत कठिन है। कंपनी स्थिति के हिसाब से कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव का आकलन करती रहेगी। कंपनी के अनुसार उसने अपने सभी विनिर्माण संयंत्रों और वितरण केंद्रों/गोदामों में कामकाज शुरू कर दिया है और सामाजिक दूरी के साथ कड़े सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए गतिविधियां बढ़ाई  जा रही हैं।

नेस्ले इंडिया के ज्यादातर उत्पादों की मांग बनी हुई है और जोर फिलहाल ग्राहकों तक उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। कोरोना वायरस संकट के प्रभाव के बारे में कंपनी ने कहा कि उसके लिए निकट भविष्य और सालाना वित्तीय परिणाम पर इसके प्रभाव का आकलन करना फिलहाल मुश्किल है। जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष का अनुकरण करने वाली कंपनी का शुद्ध लाभ इस साल जनवरी-मार्च में 10.84 प्रतिशत बढ़कर 525.43 करोड़ रुपए रहा, जबकि उसकी शुद्ध बिक्री 3,305.78 करोड़ रुपए रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा