1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहते है सबसे ज्यादा अमीर, न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में हुआ खुलासा

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहते है सबसे ज्यादा अमीर, न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 22, 2017 12:43 pm IST,  Updated : Feb 22, 2017 01:02 pm IST

न्‍यू वर्ल्‍ड वेल्‍थ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत का मुंबई सबसे अमीर शहर है। मुंबई की कुल वेल्थ 54 लाख करोड़ रुपए है। इस दौड़ में दिल्ली मुंबई से पीछे है

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहते है सबसे ज्यादा करोड़पति, न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में हुआ खुलासा- India TV Hindi
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहते है सबसे ज्यादा करोड़पति, न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नई दिल्ली। दुनिया भर के रइसों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने वाली संस्था न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में कई अहम खुलासे हुए है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीयों की कुल संपत्ति 415 लाख करोड़ रुपए है और पिछले 6 महीने में यह करीब 10 फीसदी बढ़ी है। भारत का मुंबई सबसे अमीर शहर है। मुंबई की कुल वेल्थ 54 लाख करोड़ रुपए बताई गई है। इस दौड़ में दिल्ली मुंबई से पीछे है और इसकी वेल्थ 30 लाख करोड़ के आसपास है।

यह भी पढ़े: भारत के 1% अमीरों के पास है देश की 58% संपत्ति, 57 अरबपतियों के पास 70% जनसंख्‍या के बराबर धन

भारत में है कुल 2,64,000 करोड़पति

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में 2,64,000 करोड़पति और 95 अरबपति हैं।
  • कुल संपत्ति के लिहाज से भारत दुनिया में छठे नंबर पर है।

यह भी पढ़े: ये हैं वर्ल्ड के 10 सबसे अमीर राजघराने, जानिए अब कैसे करते हैं कमाई

तस्वीरों में देखिए देश के 5 सबसे अमीर शहरों के बारे में

Top Cities

mumbaiIndiaTV Paisa

delhiIndiaTV Paisa

bangluruIndiaTV Paisa

hyderabadIndiaTV Paisa

kolkataIndiaTV Paisa

दुनियाभर में कुल 1.36 करोड़ करोड़पति हैं

  • इस रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में कुल 1.36 करोड़ करोड़पति हैं और ग्लोबल वेल्थ 4,625 लाख करोड़ रुपए है। ॉ
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, करोड़पति से मतलब उन लोगों से है, जिनके पास एक मिलियन डॉलर यानी 6.7 करोड़ रुपए की संपत्ति है और अरबपति से मतलब एक बिलियन डॉलर यानी 6,700 करोड़ रुपए की संपत्ति वालों से है।

इन पांच शहरों में रहते है देश के सबसे ज्यादा अमीर

शहर: मुंबई

रैंक: 1
अरबपति: 28
करोड़पति: 46,000
टोटल वेल्‍थ: 55 लाख करोड़ रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा