1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. घरेलू आईटी कंपनी न्‍यूजेन सॉफ्टवेयर की IPO से 450 करोड़ रुपए जुटाने की योजना, बेचेगी 26% हिस्‍सेदारी

घरेलू आईटी कंपनी न्‍यूजेन सॉफ्टवेयर की IPO से 450 करोड़ रुपए जुटाने की योजना, बेचेगी 26% हिस्‍सेदारी

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 07, 2018 05:36 pm IST,  Updated : Jan 07, 2018 05:36 pm IST

घरेलू आईटी कंपनी न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 450 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी का आईपीओ इस महीने आने की संभावना है।

diwakar nigam- India TV Hindi
diwakar nigam

नई दिल्‍ली। घरेलू आईटी कंपनी न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 450 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी का आईपीओ इस महीने आने की संभावना है। 

न्यूजेन सॉफ्टवेयर के प्रबंध निदेशक दिवाकर निगम ने बताया कि हम वित्तीय रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज कर रहे हैं। आईपीओ हमारे उन मौजूदा निवेशकों में से कुछ को निवेश से बाहर निकलने या अपने निवेश का लाभ उठाने का अवसर उपलब्ध कराएगा, जो लंबे समय से हमसे जुड़े हुए हैं। कुल कोष में से करीब 95 से 100 करोड़ रुपए का उपयोग नोएडा में नए कार्यालय के निर्माण पर किया जाएगा। 

न्यूजेन सॉफ्टवेयर की एकीकृत आय वित्‍त वर्ष 2016-17 में 433.76 करोड़ रुपए रही और लाभ 52.36 करोड़ रुपए रहा। वर्ष 1992 में गठित कंपनी बैंकों, आउटसोर्सिंग कंपनियों, सरकारी संगठनों के लिए बिनजेस प्रोसेसे मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर से जुड़ी हुई है। कंपनी 60 देशों में अपने उत्पाद बेचती है। 

निगम ने कहा कि उनकी कंपनी ने पंजीयक के पास आवेदन किया है और आईपीओ के जरिये 450 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। इसके लिए मौजूदा निवेशक 25 से 26 प्रतिशत हिस्सेदारी घंटाएंगे। इसमें 21 प्रतिशत हिस्सेदारी निजी इक्विटी निवेशकों तथा शेष कर्मचारियों की हिस्सेदारी है। कुछ कर्मचारी काफी लंबे समय से जुड़े हैं और वे अपनी हिस्सेदारी संभवत: भुनाना चाहेंगे। आईपीओ के तहत कोई प्रवर्तक अपनी हिस्सेदारी नहीं घटा रहा है। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या करीब 2,200 है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा