1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI से अबतक का सबसे बड़ा असुरक्षित कर्ज लेगा NHAI, बिना किसी गारंटी के लेगा 25000 करोड़ रुपए का लोन

SBI से अबतक का सबसे बड़ा असुरक्षित कर्ज लेगा NHAI, बिना किसी गारंटी के लेगा 25000 करोड़ रुपए का लोन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 02, 2018 08:06 pm IST,  Updated : Aug 02, 2018 08:06 pm IST

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) 25,000 करोड़ रुपए के दीर्घकालीन कर्ज को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ शुक्रवार को समझौता करेगा।

SBI- India TV Hindi
SBI

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) 25,000 करोड़ रुपए के दीर्घकालीन कर्ज को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ शुक्रवार को समझौता करेगा। यह एसबीआई द्वारा किसी भी कंपनी को दिया जाने वाला बिना गारंटी वाला (असुरक्षित) सबसे बड़ा कर्ज है। एनएचएआई को एसबीआई से दिया जाना वाला यह अब तक का सबसे बड़ा रिण होगा।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एनएचएआई को एसबीआई से 10 साल के लिये 25,000 करोड़ रुपए का बिना गारंटी वाला कर्ज मिल रहा है। शुरू के तीन साल कर्ज का भुगतान नहीं करना होगा। किसी भी संस्थान द्वारा एक बार में एनएचएआई को मंजूर यह अब तक का सबसे बड़ा कर्ज है।

इस संदर्भ में सहमति पत्र पर कल हस्ताक्षर होंगे। इस मौके पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे। बयान के अनुसार कर्ज को लेकर रुचि पत्र आमंत्रित किया गया था और एसबीआई ने एक महीने की कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) पर पूरी राशि 25,000 करोड़ रुपए का कर्ज देने की पेशकश की।

पहले तीन साल में मूल राशि के भुगतान की जरूरत नहीं है और उसके बाद छमाही आधार पर 14 समान किस्तों में राशि लौटायी जाएगी। एनएचएआई को पूरी राशि 31 मार्च 2019 तक मिल जाएगी। बयान में कहा गया है कि एनएचएआई इस राशि को कितनी भी किस्तों में हासिल कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा