1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. निर्मला सीतारमण की बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक शनिवार को, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

निर्मला सीतारमण की बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक शनिवार को, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 04, 2021 07:19 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 11:25 pm IST

यह बैठक कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत के दावों के तेजी से निपटान पर विचार को बुलाई गई है।

निर्मला सीतारमण की बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक कल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा- India TV Hindi
निर्मला सीतारमण की बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक कल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा Image Source : PTI

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। यह बैठक कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत के दावों के तेजी से निपटान पर विचार को बुलाई गई है। 

वित्त मंत्रालय ने कई ट्वीट के जरिये कहा कि इस बैठक में इन योजनाओं के तहत दावों के निपटान की प्रक्रियाओं और दस्तावेजीकरण को सुगम करने पर विचार किया जाएगा। पांच मई तक पीएमएसबीवाई के कुल नामांकन 23.37 करोड़ थे। वहीं पीएमजेजेबीवाई के तहत यह आंकड़ा 10.33 करोड़ था। 

एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि 2014 से नरेंद्र मोदी सरकार ने लोगों को सशक्त करने के लिए कई वित्तीय समावेशन पहल की हैं। ट्वीट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंकिंग नेटवर्क का विस्तार हुआ है और 42 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा